Home Breaking News ममता पर वार, रिश्ते तार-तार: स्वादिष्ट खाना नहीं दिया तो हैवान बना बेटा, दरांती से हमला कर मां की हत्या की

ममता पर वार, रिश्ते तार-तार: स्वादिष्ट खाना नहीं दिया तो हैवान बना बेटा, दरांती से हमला कर मां की हत्या की

0
ममता पर वार, रिश्ते तार-तार: स्वादिष्ट खाना नहीं दिया तो हैवान बना बेटा, दरांती से हमला कर मां की हत्या की

[ad_1]

Thane Man Kills Mother After Fight Over Not Serving Him Tasty Food

महिला और उसके बेटे के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


महाराष्ट्र में मानवता की सारी हदें पार करने वाली खबर सामने आई हैं। ठाणे में एक शख्स ने अपनी 55 वर्षीय मां की कथित तौर पर हत्या कर दी। हत्या करने की वजह जानकर आप के पैरों से जमीन खिसक जाएगी। दरअसल, बताया जा रहा है कि स्वादिष्ट खाना नहीं देने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। 

वेलु गांव की घटना

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार शाम मुरबाद तालुका के वेलु गांव की है। महिला और उसके बेटे के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।

दोनों के बीच झगड़ा

इसी क्रम में, रविवार को शख्स ने अपनी मां से शिकायत की कि वह उसे स्वादिष्ठ खाना नहीं खिलाती है। फिर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। व्यक्ति को गुस्सा आ गया और उसने अपनी मां की गर्दन पर दरांती से कथित तौर पर हमला कर दिया। हमले से महिला की मौत हो गई। 

आरोपी फिलहाल गिरफ्तार नहीं

पड़ोस के कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने नींद की बहुत सारी गोलियां ले ली थीं। रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था और उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि, उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here