Home Breaking News IND vs AUS 3rd T20 Live: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

IND vs AUS 3rd T20 Live: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

0
IND vs AUS 3rd T20 Live: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

[ad_1]

06:33 PM, 28-Nov-2023

IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता

तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं। मैथ्यू शॉर्ट की जगह ट्रेविस हेड की टीम में वापसी हुई है। वहीं, शॉन एबॉट की जगह जेसन बेहरेनडॉर्फ और एडम जाम्पा की जगह केन रिचर्डसन खेल रहे हैं।

06:07 PM, 28-Nov-2023

IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों पर थकान हावी

वनडे विश्वकप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एडम जांपा अपनी क्षमताओं के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। बीते नौ सप्ताह से ये क्रिकेटर भारत में हैं और उन पर थकान हावी दिखाई दे रही है। विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के पास हेजलवुड, स्टार्क, कमिंस जैसे तेज गेंदबाज थे, लेकिन यहां सीन एबोट और एलिस वैसी धार नहीं दिखा पाए हैं।

06:07 PM, 28-Nov-2023

IND vs AUS Live: गेंदबाजों ने दूसरे मैच में किया पलटवार

पहले मैच में 208 रन खर्च करने के बाद दूसरे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। खासतौर पर प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लेकर अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाया। पहले मैच में जोश इंग्लिस और स्टीव स्मिथ उन पर भारी पड़े थे, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने अपनी तेजी से अच्छी वापसी की। बिश्नोई तिरुवनंतपुरम में गेंदबाजी में बड़ा अंतर साबित हुए। उन्होंने शुरुआती विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की लय बिगाड़ी।

06:06 PM, 28-Nov-2023

IND vs AUS Live: शीर्ष क्रम ने खूब बनाए हैं रन

भारतीय शीर्ष क्रम ने पिछले दो मैचों में जमकर रन बरसाए हैं। यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और सूर्यकुमार यादव एक-एक अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं वनडे विश्वकप में ज्यादा मौके नहीं पाने वाले ईशान किशन ने दो अर्धशतक लगाए हैं। रिंकू सिंह ने दोनों मैचों में जिस तरह की बल्लेबाजी की है। उससे यह लगने लगा है कि इस प्रारूप में वह भारतीय टीम के नंबर छह के नियमित दावेदार बन जाएंगे। रिंकू ने तिरुवनंतपुरम में सिर्फ नौ गेंद में नाबाद 31 रन की पारी खेली। तिलक नंबर पांच पर खेलते हैं। यह देखने वाली बात होगी कि सूर्यकुमार यादव यहां उन्हें अपने से ऊपर के क्रम में खेलने का मौका देते हैं या नहीं।

06:03 PM, 28-Nov-2023

IND vs AUS Live: फिर बरसेंगे रन

बरसापारा स्टेडियम की पिच हमेशा बल्लेबाजों की सहायक रही है। इस बार भी यही उम्मीद है कि यहां पिछले दो मैचों की तरह रन बरसेंगे। मुकाबले के दौरान 40 हजार दर्शकों से स्टेडियम भरा रहने की उम्मीद है। भारत ने दो मैचों में 36 बाउंड्री और 24 छक्के लगाए हैं। भारतीय बल्लेबाजों के सामने यहां इनकी संख्या बढ़ाने का अच्छा मौका होगा।

06:03 PM, 28-Nov-2023

IND vs AUS Live: तिलक के लिए अहम होगा मैच

लगातार 12वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल रहे तिलक वर्मा के लिए यह मुकाबला अहम रहेगा। पिछले दो मैचों में उन्हें बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला। उन्होंने दो पारियों में सिर्फ 12 गेंदें ही खेली हैं। वनडे विश्वकप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम के सदस्य श्रेयस अय्यर की रायपुर और बंगलूरू में होने वाले चौथे और पांचवें मैच के लिए टीम में वापसी हो रही है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि श्रेयस अंतिम एकादश में तिलक के स्थान पर वापसी करेंगे। वह अंतिम दो मैचों में ऋतुराज गायकवाड़ के स्थान पर टीम की उपकप्तानी भी करेंगे। यही कारण है कि तिलक से इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

06:02 PM, 28-Nov-2023

IND vs AUS Live: अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगी टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मंगलवार को भारतीय टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया से लगातार तीसरी टी-20 सीरीज जीतने के लिए उतरेगी। पांच मैचों की सीरीज में भारत पहले दो मैच जीतकर 2-0 की बढ़त पर है। तीसरा मैच जीतने पर भारतीय टीम सीरीज में अजेय 3-0 की बढ़त ले लेगी। बीते तीन वर्षों में भारत ने ऑस्ट्रेलिया से तीन मैचों की दो टी-20 सीरीज 2-1 के अंतर से जीती हैं।

05:23 PM, 28-Nov-2023

IND vs AUS 3rd T20 Live: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 2-0 से आगे है। यह मैच जीतते ही भारतीय टीम अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वॉड में कई बदलाव भी किए हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में किसे मौका मिलता है। वहीं, भारतीय टीम इस मैच में भी बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर सकती है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here