Home Breaking News PM Modi: उपराष्ट्रपति धनखड़ द्वारा पीएम मोदी को ‘युगपुरुष’ बताने पर भड़के संजय राउत, कह गए आपत्तिजनक बात

PM Modi: उपराष्ट्रपति धनखड़ द्वारा पीएम मोदी को ‘युगपुरुष’ बताने पर भड़के संजय राउत, कह गए आपत्तिजनक बात

0
PM Modi: उपराष्ट्रपति धनखड़ द्वारा पीएम मोदी को ‘युगपुरुष’ बताने पर भड़के संजय राउत, कह गए आपत्तिजनक बात

[ad_1]

pm modi called yugpurush upset shiv sena ubt leader sanjay raut make controversial statement

पीएम मोदी और शिवसेना(यूबीटी) सांसद संजय राउत
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने एक हालिया बयान में पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें युगपुरुष बताया था। अब उपराष्ट्रपति के इस बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। दरअसल शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत पीएम मोदी को युगपुरुष बताने पर भड़क गए और वह पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक  बयान दे गए। 

क्या बोले संजय राउत

संजय राउत ने उपराष्ट्रपति के बयान पर कहा कि ‘2024 के बाद भी अपनी बात पर कायम रहिएगा। हम ये बात तय नहीं करते कि कौन पुरुष है, महापुरुष है या युगपुरुष है, बल्कि इतिहास, सदियां और लोग ये तय करते हैं। महात्मा गांधी का पूरी दुनिया में सम्मान है।’ इसके बाद संजय राउत ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि ‘अगर ऐसा होता तो हमारे जवान जम्मू कश्मीर में ना मर रहे होते और ना ही चीन, लद्दाख में दाखिल होता।’ 

बता दें कि संजय राउत अक्सर अपने बयानों में सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ काफी मुखर रहते हैं। हाल ही में आदित्य ठाकरे के मथुरा दौरे को लेकर संजय राउत ने कहा था कि ‘मथुरा, अयोध्या और द्वारका किसी की संपत्ति नहीं हैं। हम हिंदुत्व पार्टी हैं और हमारी पार्टी के कई कार्यकर्ता पहले भी मथुरा जा चुके हैं।’






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here