[ad_1]

टनल से सकुशल निकले मजदूर वीरेन्द्र किस्कू के परिजन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूर सकुशल टनल से बाहर निकले। उन मजदूरों में बाँका जिले के कटोरिया प्रखण्ड अंतर्गत लकरामा पंचायत के तेतरिया निवासी वीरेन्द्र किस्कू भी हैं, जिसको लेकर वीरेंद्र किस्कू की मां ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारतीय सेना को भी मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री खुद टनल में जाकर फंसे हुए लोगों से बातचीत किए इसबात से हम लोगों में खुशी है। परिजनों ने कहा कि टीवी के माध्यम से प्रसारित हो रहे खबर को देखकर हम लोगों को जानकारी मिली है कि सुरंग में फंसे लोग निकल रहे हैं। हमें लगता है कि अब जल्द ही हमारा पुत्र बिरेंद्र किस्कू बाहर आ जाएंगे जिसके लिए मैं सदा सरकार का आभारी रहूंगी। परिजनों ने कहा कि हमारी दिवाली तो आज है। ….
[ad_2]
Source link