[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलिया से टी20 सीरीज खेल रही है. 5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है. सीरीज का तीसरा मैच आज गुवाहाटी में होना है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. पहले दोनों मैच में विकेटकीपर बैटर ईशान किशन ने अर्धशतक जड़ा. इस बीच बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर ईशान का एक वीडियो पोस्ट किया है, इसमें वे अपनी उम्र 82 साल बता रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव विकेटकीपर गेंदबाज हैं. आखिर भारतीय खिलाड़ी ने ऐसा क्यों कहा, आइए आपको बताते हैं…
बीसीसीआई ने ईशान किशन का वीडियो डालते हुए लिखा, सिर्फ गलत ऑन्सर देना ईशान किशन. इसके बाद ईशान पूछे जा रहे सवालों का जवाब देते हुए दिख रहे हैं. पहले उनसे पूछा गया, आपका नाम क्या है, इस पर ईशान ने कहा कि वीवीएस लक्ष्मण. आपकी उम्र कितनी हैं, 82 साल. आप कौन-सी भाषा बोलते हैं, स्पेनिश. आप कौन सा खेल खेलते हैं, फुटबॉल. इस तरह से ईशान किशन हर सवाल के गलत जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं.
Wrong answers only with @ishankishan51
When wrong is right here
WATCH – By @28anand | #TeamIndia | #INDvAUS pic.twitter.com/P9pw3X7azQ
— BCCI (@BCCI) November 28, 2023
सूर्या हैं विकेटकीपर बॉलर
ईशान किशन से पूछा गया कि सूर्यकुमार यादव कौन हैं, इस पर उन्होंने कहा कि विकेटकीपर बॉलर. विराट कोहली और रोहित शर्मा कौन सा खेल खेलते हैं, खो-खो. आपके बालों का रंग क्या है, ऑरेंज. जब आप बैट से शॉट लगाते हैं, तो कैसी आवाज आती है, म्यॉऊं. वर्ल्ड कप 2023 कहां खेला गया, ब्राजील. इस तरह से उन्होंने हर सवाल के उलटे जवाब दिए. मालूम हो कि ईशान किशन वर्ल्ड कप की टीम में भी शामिल थे, लेकिन उन्हें सिर्फ 2 ही मैच में मौका मिला था.
IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव आज बना सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड, भारत की जीत से पाकिस्तान को लगेगा झटका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. अब तक बल्ले से यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया है. अगले साल जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को 3 ही द्विपक्षीय सीरीज खेलनी है. ऑस्ट्रेलिया के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान से भिड़ेगी. ऐसे में हर मैच तैयारी के हिसाब से अहम हैं.
.
Tags: Australia, Ishan kishan, Team india
FIRST PUBLISHED : November 28, 2023, 10:17 IST
[ad_2]
Source link