[ad_1]
हाइलाइट्स
प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने चार ओवर में 68 रन दिए
यह टी20I में भारतीय बॉलर सबसे खराब प्रदर्शन
पिछला रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम पर था
नई दिल्ली. मैथ्यू वेड की ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे टी20 में भारत (India vs Australia) को पांच विकेट से शिकस्त देकर पांच मैचों की सीरीज का रोमांच बढ़ा दिया है. गुवाहाटी में कंगारू टीम को मिली इस जीत के बावजूद टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है, ऐसे में सीरीज के अगले दो मैच अहम हो गए हैं. मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ के नाबाद शतक (123 रन,57 गेंद,13 चौके और सात छक्के) की मदद से 222 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और एक समय विपक्षी टीम के पांच विकेट 134 रन के स्कोर पर गिरा दिए थे. ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम कमोबेश आसानी से जीत हासिल कर सीरीज में मंगलवार को ही 3-0 की अजेय बढ़त बना लेगी लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने 48 गेंदों पर नाबाद 108 रन बनाकर (आठ चौके और आठ छक्के) उससे जीत छीन ली.
ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर में जीत के लिए 21 रन की दरकार थी और गेंद प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) के हाथ में थी. उम्मीद थी कि प्रसिद्ध इस ओवर में मैक्सवेल को हाथ खोलने का मौका नहीं देकर ‘प्रसिद्धि’ हासिल करेंगे लेकिन हुआ इसके उलट. मैक्सवेल ने ओवर की आखिरी चार गेंदों पर एक छक्का और तीन चौके जड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया को यादगार जीत दिला दी.
ग्लेन मैक्सवेल हैं भारत के दुश्मन नंबर-1 बैटर, आते ही छुड़ाते हैं छक्के
प्रसिद्ध ने मैच में अपने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 68 रन लुटाए और वे टी20 फॉर्मेट में भारत के सबसे महंगे बॉलर बन गए हैं. पिछला रिकॉर्ड लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के नाम पर था जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2018 में चार ओवर में 64 रन दिए थे. ओवरआल रूप से देखें तो प्रसिद्ध का यह गेंदबाजी विश्लेषण टी20I का पांचवां सबसे खराब प्रदर्शन है.
ऋतुराज गायकवाड़ ने किया वो कमाल जिसे कोहली और रोहित भी नहीं कर पाए
T20I के पांच सबसे खराब गेंदबाजी विश्लेषण
75/0 कासुन रजिथा (श्रीलंका) बनाम ऑस्ट्रेलिया (2019)
72/1 क्रिस सोल (स्कॉटलैंड) बनाम न्यूजीलैंड (2022)
70/1 टी तुरान (तुर्की) बनाम चेक रिपब्लिक (2019)
69/0 बैरी मैकार्थी (आयरलैंड) बनाम अफगानिस्तान (2017)
68/1 काइले एबोट (दक्षिण अफ्रीका) बनाम वेस्टइंडीज (2015)
68/0 प्रसिद्ध कृष्णा (भारत) बनाम ऑस्ट्रेलिया (2023)
.
Tags: Glenn Maxwell, IND vs AUS, India vs Australia, Prasidh krishna
FIRST PUBLISHED : November 29, 2023, 08:51 IST
[ad_2]
Source link