[ad_1]
नई दिल्ली. अबू धाबी टी10 लीग (Abu Dhabi T10 League) की शुरुआत हो चुकी है. लीग का तीसरा मैच दिल्ली बुल्स (Delhi Bulls) और डेक्कन ग्लेडियेटर्स (Deccan Gladiators) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली बुल्स ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने डेक्कन को 9 विकेट से हराया. दिल्ली के लिए क्विंटन डि कॉक और जॉन्सन चार्ल्स ने अच्छी पारी खेली. डि कॉक की कप्तानी में दिल्ली ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की.
डेक्कन ग्लेडियेटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए. ओपनिंग करते हुए कोहलर कैडमोर ने 21 गेंदों में 42 और आंद्रे फ्लेचर ने 20 गेंदों में 34 रन बनाए. इसके अलावा तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए निकलस पूरन ने 14 गेंदों में 18 रन बनाए. आंद्रे रसल भी अच्छे फॉर्म में दिखे. उन्होंने 5 गेंदों में 16 रन ठोके. दिल्ली की ओर से नवीन उल हक ने सिर्फ एक विकेट लिया. आंद्रे फ्लेचर रन आउट हो गए थे.
विराट-सचिन नहीं! पाकिस्तानी पेसर ने भारतीय दिग्गज को बताया सबसे महान, ठोक चुका 45 शतक
क्विंटन डि कॉक की तूफानी पारी
साउथ अफ्रीका के धाकड़ खिलाड़ी क्विंटन डि कॉक ने इस मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 26 गेंदों में कुल 50 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी पारी के दौरान डि कॉक ने 4 छ्क्के और 3 चौके मारे. डि कॉक के अलावा रोवमेन पॉवेल ने भी अच्छी पारी खेली. उन्होंने 12 गेंदो में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 31 रन मारे. डि कॉक ने हाल में विश्व कप में भी शानदार बैटिंग की थी. टूर्नामेंट में उन्होंने 3 शतक लगाए थे. हालांकि, उनकी टीम सेमीफाइनल में बाहर हो गई थी.
.
Tags: Abu Dhabi T10 League, Quinton de Kock
FIRST PUBLISHED : November 29, 2023, 19:23 IST
[ad_2]
Source link