Home Sports ‘मुझे उनसे काफी सीखने को मिला’ कप्तानी मिलने के बाद क्या बोले शुभमन गिल? 2 दिग्गजों की तरफ किया इशारा

‘मुझे उनसे काफी सीखने को मिला’ कप्तानी मिलने के बाद क्या बोले शुभमन गिल? 2 दिग्गजों की तरफ किया इशारा

0
‘मुझे उनसे काफी सीखने को मिला’ कप्तानी मिलने के बाद क्या बोले शुभमन गिल? 2 दिग्गजों की तरफ किया इशारा

[ad_1]

हाइलाइट्स

हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस में शामिल हो चुके हैं.
शुभमन गिल को गुजरात ने नया कप्तान बनाया है.

नई दिल्ली. आईपीएल (IPL 2024) के लिए माहौल गर्मा-गरम हो चुका है. ट्रेडिंग विंडो में कई टीमों ने बड़े दांव खेले जबकि कुछ ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट से हैरान किया. इनमें से एक टीम गुजरात टाइटंस की भी थी, जिसने टीम को खिताबी जीत दिलाने वाले कप्तान हार्दिक पंड्या के लिए मुंबई इंडियंस से बड़ी डील की. हार्दिक अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई में वापस चले गए, जिसके बाद गुजरात की टीम कप्तानी को लेकर चर्चे में आ गई.

हार्दिक पंड्या ने आईपीएल 2022 में गुजरात जायंट्स की टीम को डेब्यू सीजन में ही खिताबी जीत दिला दी थी. इसके बाद अगले सीजन में हार्दिक की कप्तानी वाली टीम ट्रॉफी से एक कदम दूर रह गई. अब जब हार्दिक की घर वापसी हुई है तो टीम इंडिया के प्रिंस यानि शुभमन गिल को गुजरात ने कप्तानी सौंप दी है. आईपीएल में कप्तानी मिलने के बाद शुभमन गिल खुशी से गदगद नजर आए और फैंस से इसकी शुभ शरुआत के लिए दुआएं भी मांगी. उन्होंने गुजरात की टीम में मौजूद कुछ अनुभवी प्लेयर्स का जिक्र भी किया जो कप्तानी के दौरान उनके काम आ सकते हैं.

मैं दिग्गजों के अंडर खेला हूं- शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में गिल ने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि टीम की कप्तानी से कई चीजों से कनेक्ट होती है. इसमें प्रतिबद्धता, वफादारी, मेहनत और अनुशासन शामिल हैं. मैं दिग्गज खिलाड़ियों के नेतृत्व में खेला हूं और उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है. मेरे मुताबिक मैंने उन प्लेयर्स की कप्तानी में खेलने का अनुभव यहां काम आएगा, जो भी मैंने सीखा है वह आईपीएल में काफी मदद करेगा.’

रोहित शर्मा को किस बात के लिए मनाने में जुटा BCCI, क्या है ‘मास्टर प्लान’? 10 दिन में हो जाएगा साफ

शुभमन गिल ने आगे कहा, ‘हमारी टीम में टीम को संभालने वाले कई खिलाड़ी हैं. फिर चाहे वह केन विलियमसन हों या राशिद खान या फिर मोहम्मद शमी या डेविड मिलर और रिद्धिमान साहा भी. इसलिए मुझे लगता है सारा कुछ अच्छा होगा.’ बता दें, 2023 आईपीएल में शुभमन गिल ने 890 रन ठोके थे और ऑरेंज कैप भी अपने नाम की थी. इस दौरान उन्होंने दो शतकीय पारियों को भी अंजाम दिया था.

Tags: Gujarat Titans, Hardik Pandya, Shubman gill, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here