Home Sports वर्ल्ड कप में हार के बाद PCB ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को बनाया नया बैटिंग कोच

वर्ल्ड कप में हार के बाद PCB ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को बनाया नया बैटिंग कोच

0
वर्ल्ड कप में हार के बाद PCB ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को बनाया नया बैटिंग कोच

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्‍ड कप 2023 (World Cup 2023) में पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम (Pakistan cricket team) के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ‘बड़े ऑपरेशन’ के मूड में है. सिलेक्‍शन कमेटी के चेयरमैन इंजमाम उल हक पहले ही इस्‍तीफा दे चुके हैं. पूरी सिलेक्‍शन कमेटी को बर्खास्‍त कर नए लोगों को जिम्मेदारी दी गई. कप्तान बाबर आजम ने भी इस्तीफा दिया. इन सब के बीच पीसीबी ने बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान का बैटिंग कोच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम हॉलियोक को नियुक्त किया है.

बता दें कि पीसीबी ने अगले महीने होने वाले पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए एडिम हॉलियोक को कोच बनाया है. पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब 3 मैचों की टेस्ट सीरीज एडिम हॉलियोक की कोचिंग में खेलेगी. एडिम पाकिस्तान टीम की टेस्ट टीम के बल्लेबाजी कोच के रूप में बने रहेंगे.

IPL के बाद PSL में भी बड़ी ट्रेडिंग, कप्तान की हुई अदलाबदली, बाबर आजम से खास कनेक्शन

कौन हैं एडिम हॉलियोक
एडम हॉलियोक (Adam Hollioake) का इंटरनेशनल करियर 1996 में शुरु हुआ था. ऑस्ट्रेलिया में जन्मे एडम हॉलियोक इंग्लैंड के लिए खेले. उन्होंने इंग्लिश वनडे टीम की कप्तानी भी की. हॉलियोक ने इंग्लैंड के लिए 4 टेस्ट और 35 वनडे मैच खेले. इसके अलावा हॉलियोक ने काउंटी टीम सरे को तीन बार काउंटी चैंपियन बनाया. उन्होंने अपने करियर में कुल 18 फर्स्ट क्लास शतक लगाए.

कई जगह रह चुके कोच

हॉलियोक पहली बार किसी टीम की कोचिंग नहीं करने जा रहे हैं. इससे पहले हॉलियोक ने (Adam Hollioake) ने साल 2018 में अफगानिस्तान की शपागीजा क्रिकेट लीग में बूस्ट डिफेंडर्स टीम के कोच बने. हॉलियोक इंग्लैंड लायंस के फील्डिंग कोच भी नियुक्त हुए. बता दें हॉलियोक ने साल 2012 में उन्होंने MMA मैच खेला और उन्होंने अपने विरोधी को चित कर दिया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम टेस्ट सीरीज 14 दिसंबर से खेलेगी.

Tags: Pakistan cricket team, Pcb

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here