[ad_1]
हाइलाइट्स
विकेटकीपर ईशान ने गेंद को स्टंप के आगे कलेक्ट किया था
नियम के चलते इस गेंद को नोबॉल करार दिया गया
‘फ्रीहिट’ पर वेड ने छक्का जड़कर बढ़ाई टीम की मुश्किल
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रोमांचक मुकाबले में भारत (India vs Australia) को तीसरे टी20 मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया है. गुवाहाटी के इस मैच में टीम इंडिया ने ऋतुराज गायकवाड़ के नाबाद शतक (123 रन, 57 गेंद, 13 चौके और 7 छक्के) की मदद से 20 ओवर्स में 222 रन का बड़ा स्कोर बनाया. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल ने विपरीत परिस्थितियों में 48 गेंदों पर नाबाद 108 रन (आठ चौके और आठ छक्के) की पारी खेली और टीम को यादगार जीत दिला दी. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के बावजूद टीम इंडिया पांच टी20 मैचों की इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाए हुए है. सीरीज का चौथा मैच रायपुर में 1 दिसंबर को और पांचवां मैच 3 दिसंबर को बंगलुरु में खेला जाएगा.
मंगलवार के इस मैच में भारतीय टीम ने एक समय बेहद मजबूत स्थिति में होने के बावजूद हार स्वीकारी. भारत के 222 के स्कोर का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 13.3 ओवर में 134 के स्कोर पर टिम डेविड के रूप में पांचवां विकेट गंवा दिया था. इस समय टीम को जीत के लिए 6.3 ओवर में 89 रन की जरूरत थी. मुश्किल की इस घड़ी में बैटिंग को आकप्तान मैथ्यू वेड (Matthew Wade) ने ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का बखूबी साथ निभाया और छठे विकेट के लिए नाबाद 91 रन जोड़ते हुए भारतीय खेमे से जीत खींच ली. इन दोनों बैटरों के शानदार प्रदर्शन के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की जीत के लिए कुछ हद तक विकेटकीपर ईशान किशन (Ishan Kishan) की ‘चूक’ भी जिम्मेदार रही जिसके कारण वेड के खिलाफ स्टंपिंग की अपील पर जांच के बाद टीवी अंपायर ने गेंद को ‘नोबॉल’ करार दिया और कंगारू टीम को एक रन और फ्रीहिट मिल गई. वेड ने अक्षर पटेल की इस गेंद पर छक्का जड़ दिया. ‘तोहफे’ के तौर पर मिले इन रनों का ऑस्ट्रेलिया की जीत में खास योगदान रहा.
गुवाहाटी टी20 ने प्रसिद्ध कृष्णा को दी ‘बदनामी’, बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
यह निर्णायक क्षण पारी के 19वें ओवर में आया जब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अंतिम 12 गेदों पर 43 रन की जरूरत थी. ओवर की पहली तीन गेंदों पर वेड ने 4, 2 और 4 रन बनाए. ओवर की चौथी गेंद अक्षर ने ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी जिसे वाइड करार दिया गया. इस गेंद पर विकेटकीपर ईशान किशन ने वेड की बेल्स उड़ाते हुए स्टंपिंग की अपील भी की. टीवी अम्पायर के चेक करने पर खुलासा हुआ कि वेड का पिछला पैर तो क्रीज से बाहर था लेकिन गेंद को कलेक्ट करते हुए ईशान के ग्लब्ज का एक हिस्सा विकेट के आगे आ गया था. इसे नियम के विरुद्ध मानते हुए गेंद को नोबॉल करार दिया गया. ‘फ्रीहिट’ पर वेड ने छक्का जड़ते हुए भारतीय टीम के ‘जले पर नमक’ छिड़कने का काम किया. अक्षर के इस ओवर की आखिरी गेंद को भी ईशान कलेक्ट करने से चूक गए और कंगारू टीम को ‘बाय’ के रूप में 4 रन मिल गए. अक्षर के इस ओवर में 22 रन बने.
IND vs AUS: मुकेश कुमार ने मांगी शादी की छुट्टी तो इस पेसर को मिला फायदा
फ्रीहिट की बॉल पर लगा छक्का और बाय के रूप में मिले यह चार रन (कुल 10 रन) टीम इंडिया को भारी साबित हुए. आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 22 रन की जरूरत थी. प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर की पहली गेंद पर वेड ने चौका लगाया और दूसरी गेंद पर सिंगल लिया. तीसरी गेंद पर 6 तथा चौथी, पांचवीं और छठी पर चौका जड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया पर करिश्माई जीत हासिल कर ली.
.
Tags: IND vs AUS, India vs Australia, Ishan kishan, Matthew wade
FIRST PUBLISHED : November 29, 2023, 09:59 IST
[ad_2]
Source link