[ad_1]

अमर उजाला संवाद जम्मू कश्मीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंदिरों के शहर जम्मू में गुरुवार 30 नवंबर को उद्योग, खेल, आध्यात्मिक, शिक्षा और मनोरंजन के सितारों का मेला लगेगा। जम्मू के कनाल रोड स्थित कन्वेंशन सेंटर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां, नीति-नियंता, विचारक व विशेषज्ञ भविष्य की संभावनाओं पर मंथन करेंगे।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नए जम्मू-कश्मीर की उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर नई नीतियों के साथ केंद्र और प्रदेश की प्रगति के बारे में बताएंगे। अभिनेता विक्की कौशल और उनकी टीम बच्चों के साथ बड़ों का मनोरंजन करेगी।
इसके अलावा अन्य सत्रों में एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. टीजी सीताराम, मास्टर कार्ड व भारत पे के चेयरमैन तथा एसबीआई के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार, लाइफस्टाइल कोच व मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास, पैरा आर्चर व एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट शीतल कुमारी, राकेश कुमार, क्रिकेटर इरफान पठान और सुरेश रैना शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर क्या है प्रतिष्ठित लोगों की राय…आगे जानिए
[ad_2]
Source link