[ad_1]
नई दिल्ली. उत्तराखंड के सिलक्यारा में सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों को बाहर निकाले जाने का जश्न सारा देश मना रहा है. लोग इस बचाव अभियान में जुटे एनडीआरएफ, एसडीआरफ की जमकर तारीफ कर रहे हैं. खेल जगत भी बचाव अभियान में जुटे लोगों को दिल से सराह रहा है. पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह समेत अनेक खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सुरक्षित निकले मजदूरों के सेहतमंद होने की कामना की और बचाव दल का आभार जताया.
वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘जहां चाह, वहां राह. शुक्र है कि सभी 41 मजदूरों को सुरंग से सुरक्षित निकाल लिया गया है. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और उन सभी लोगों का आभार, जिन्होंने इस अविश्वसनीय बचाव अभियान को अंजाम तक पहुंचाया. जय हिंद.’
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी इसे यादगार लम्हा बताया. भज्जी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘ यह जीत का पल है. बेहद सावधानी से चलाए गए बचाव अभियान ने सुरंग में फंसे मजदूरों को राहत दी है… उत्तराखंड सरकार, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और उन सभी एजेंसियों को सलाम जिन्होंने पूरी प्रतिबद्धता और बहादुरी से इस अभियान को कामयाब बनाया.’
वेंकटेश प्रसाद ने लिखा, ’12 नवंबर से सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर सुरक्षित निकालने में जो लोग भी शामिल रहे, उन सबका आभार. यह एक अविश्वसनीय प्रयास रहा. इस अभियान में शामिल लोगों ने मजदूरों को सुरक्षित निकालने में अपनी दिलो-जान लगा दी.’
.
Tags: Harbhajan singh, NDRF, Rescue operation, Virender sehwag
FIRST PUBLISHED : November 29, 2023, 07:30 IST
[ad_2]
Source link