[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच गुरुवार को रायपुर में खेला जाएगा. भारत 5 मैच की सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है. जाहिर है भारत इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगा. जबकि ऑस्ट्रेलिया चाहेगा कि वह रायपुर टी20 मैच जीतकर सीरीज में बराबरी कर ले. अनुमान है कि रायपुर में खेला जाने वाला टी20 मैच लो स्कोरिंग हो सकता है. क्रिकेटप्रेमी भले ही इस खबर से थोड़ा निराश हों लेकिन दिलचस्प बात यह है कि भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई इस बात से खुश हैं.
भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथे टी20 मैच से एक दिन पहले रवि बिश्नोई ने भारतीय टीम की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जब रवि बिश्नोई से कहा गया कि इस सीरीज में बड़े-बड़े स्कोर बन रहे हैं. लेकिन रायपुर में होने वाले चौथे टी20 मैच की पिच थोड़ी स्लो है. कितने रन बन सकते हैं.. इस सवाल पर रवि बिश्नोई ने कहा, ‘अच्छा है ना कि अगर कम स्कोर बने. बॉलर को भी तो मौका मिलना चाहिए.’
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए 3 टी20 मैच में 5 बार 200 रन से बड़े स्कोर बन चुके हैं. इस सीरीज का सबसे छोटा स्कोर 191 रन है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सीरीज बैटर्स के लिए कितनी बेहतरीन साबित हुई है.
रवि बिश्नोई से ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पर भी सवाल किया गया, जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा टी20 मैच जीता था. इस सवाल पर बिश्नोई ने कहा कि सब जानते हैं कि मैक्सवेल किस तरह के बैटर हैं. इसलिए उन्होंने तीसरे टी20 मैच में जो पारी खेली, उससे किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए.
.
Tags: India vs Australia, Ravi Bishnoi, Team india
FIRST PUBLISHED : November 30, 2023, 17:33 IST
[ad_2]
Source link