[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन किया.
पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज 14 दिसंबर से शुरू होगी.
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान टीम में काफी उथल-पुथल देखने को मिली. बाबर आजम ने पाकिस्तान पहुंचते ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया. मेगा इवेंट के बाद पाकिस्तान की टीम नए कप्तान शान मसूद के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार है. यह दौरा पाकिस्तान की टीम के लिए ऐतिहासिक साबित होगा, क्योंकि पाकिस्तान की टीम ने इस दौरे पर अभी तक एक भी टेस्ट सीरीज अपने नाम नहीं की है. लेकिन इस बार टीम के नवनियुक्त कप्तान पूरे जोश से सीरीज खेलने को तैयार हैं, उन्होंने इसके लिए हुंकार भर दी है.
उन्होंने टीम की रवानगी से पहले लाहौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘जब आपने इतिहास में कुछ हासिल नहीं किया है, तो आपके पास इसे बदलने का अवसर है. इसलिए हम पाकिस्तान और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए सकारात्मक परिणाम देने का प्रयास करेंगे. हमें 400 रन बनाने होंगे और फिर 20 विकेट लेने होंगे. हमने 2019 में अपने पिछले दौरे पर ऐसा नहीं किया था, इसलिए यही लक्ष्य है. सकारात्मक बात यह होगी कि अच्छा खेलने का विश्वास होगा और खेलने वाले सभी लोग ऑस्ट्रेलिया को कुछ कठिन समय देने में योगदान देंगे.’
मसूद ने बताया कैसी है टीम की तैयारी?
उन्होंने टीम की तैयारी को लेकर कहा, ‘हमने रावलपिंडी में अपने प्रशिक्षण शिविर में ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के मुताबिक प्रैक्टिस की, जहां एक उछाल भरी पिच है.’ इसके अलावा नए बैटिंग कोच और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एडम हॉलीओक के बारे में मसूद ने कहा, ‘टीमें ऐसे लोगों को नियुक्त करती हैं जिनके पास स्थानीय ज्ञान है और वह ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के विशेषज्ञ हैं. इसलिए उनकी नियुक्ति से हमें उन परिस्थितियों में खुद को लागू करने में मदद मिलेगी.’
पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 14 दिसंबर को खेलेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज पाकिस्तान की टीम और शान मसूद की कप्तानी के लिए काफी अहम होने वाली है. अब देखना दिलचस्प होगा इस सीरीज में पाकिस्तान की टीम में का हीरो कौन साबित होता है?
.
Tags: Pakistan cricket team
FIRST PUBLISHED : November 30, 2023, 05:46 IST
[ad_2]
Source link