Home Sports हसरंगा से लेकर शाकिब तक… 5 स्पिनर्स की होगी भारी डिमांड, इन्हीं पर होगी नजर

हसरंगा से लेकर शाकिब तक… 5 स्पिनर्स की होगी भारी डिमांड, इन्हीं पर होगी नजर

0
हसरंगा से लेकर शाकिब तक… 5 स्पिनर्स की होगी भारी डिमांड, इन्हीं पर होगी नजर

[ad_1]

हाइलाइट्स

आईपीएल के 17वें एडिशन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को हो सकती है
शाकिब अल हसन के पास आईपीएल में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL Auction 2024) के 17वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को आयोजित हो सकती है. इस मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है जबकि कइयों को रीटेन किया है. आईपीएल में स्पिनर्स की क्या भूमिका रहती है, इससे हम सभी अच्छी तरह वाकिफ हैं. मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स का रोल अहम होता है. आईपीएल 2024 ऑक्शन में फ्रेंचाइजी क्वालिटी स्पिन गेंदबाजों पर करोड़ों रुपये लुटाती हुई नजर आएंगी. इन 5 स्पिन गेंदबाजों की आईपीएल ऑक्शन में भारी डिमांड हो सकती है.

श्रीलंका के मैच विनर स्पिनर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL Auction 2024) के लिए रिलीज कर दिया है. हसरंगा आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने आईपीएल में 26 मैचों में 15.77 की स्ट्राइक रेट से 35 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी गेंदबाजी औसत 21.37 रही है. हालांकि हसरंगा के साथ फिटनेस की समस्या है.

Ind Predicted XI vs Aus: श्रेयस अय्यर की वापसी, चाहर या कृष्णा? चौथे टी20 की प्लेइंग XI के लिए SKY को करनी होगी माथापच्ची

शाकिब IPL में 63 विकेट ले चुके हैं
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने आईपीएल के 71 मैचें में 63 विकेट अपने नाम किए हैं. लेफ्ट आर्म स्पिनर शाकिब आईपीएल में अभी तक 9 सीजन खेल चुके हैं. यानी इस स्पिनर के पास इस लीग में खेलने का अपार अनुभव है. स्पिन गेंदबाजी के अलावा शाकिब एक बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं जो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में शाकिब को अपने साथ जोड़ने के लिए फ्रेंचाइजी में होड़ देखी जा सकती है.

आदिल राशिद का टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड शानदार है
इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर आदिल राशिद (Adil Rashid) आईपीएल में अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए पसंदीदा गेंदबाज नहीं रहे हैं. उन्होंने अभी तक इस लीग में 3 मैच खेले हैं लेकिन राशिद के टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड शानदार है. वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 300 से ज्यादा शिकार कर चुके हैं. यदि कोई फ्रेंचाइजी इस स्पिनर पर दांव लगाती है तो यह उनके लिए घाटे का सौदा नहीं होगा.

वेलालागे ने एशिया कप में मचाया था तहलका
श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेलालागे (Dunith Wellalage) के लिए एशिया 2023 बेहतरीन रहा था. इस स्पिनर के पास बेशक 27 टी20 मैच खेलने का अनुभव हो लेकिन इसमें कुछ कर गुजरने की आग है. लेफ्ट हैंड स्पिनर वेलालागे बैट से भी योगदान देने की काबिलियत रखते हैं. वह किसी भी टीम में फ्रंटलाइन स्पिनर की रोल अदा कर सकते हैं.

आर्यन दत्त ने विश्व कप में प्रभावित किया
नीदरलैंड्स के ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त (Aryan Dutt) को डिफेंसिव गेंदबाजी के लिए जाना जाता है. 20 साल का यह उदीयमान स्पिनर नीदरलैंड्स की ओर से वनडे विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहा था. वह विश्व कप में डच टीम के बेस्ट बॉलर थे. पावर प्ले में वह बेहतरी गेंदबाजी करते हैं. आईपीएल 2024 ऑक्शन में उन्हें देखना दिलचस्प होगा.

Tags: Adil Rashid, Indian premier league, IPL, Shakib Al Hasan, Wanindu Hasaranga

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here