[ad_1]
भारतीय समुदाय के साथ-साथ बोहरा समाज भी पीएम मोदी की यात्रा से खुश है। दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्य डॉ. मुस्तफा ताहिर कहते हैं कि जब प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं, ऐसे में यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पीएम मोदी हमें परिवार की तरह मानते हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी का दुबई के हवाईअड्डे पर स्वागत।
– फोटो : Social Media
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार देर रात संयुक्त राज्य अमीरात की राजधानी दुबई पहुंचे। भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री के दुबई आने की खुशी में लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। बता दें, प्रधानमंत्री एक दिसंबर को कॉप-28 के विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at Dubai airport. He will be attending the World Climate Action Summit of the COP-28 on 1 December. pic.twitter.com/fLNRCx3TNa
— ANI (@ANI) November 30, 2023
बोहरा समुदाय ने जताई खुशी
भारतीय समुदाय के साथ-साथ बोहरा समाज भी पीएम मोदी की यात्रा से खुश है। दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्य डॉ. मुस्तफा ताहिर कहते हैं कि जब प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं, ऐसे में यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पीएम मोदी हमें परिवार की तरह मानते हैं। भारत के प्रधानमंत्री यहां कॉप-28 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारतीयों का पूरे विश्व में गौरव बढ़ रहा है। भारत की ख्याति हो रही है।
#WATCH | Dubai, UAE: Ahead of PM Modi’s visit to Dubai for the 28th Conference of the Parties (COP28) at the UNCC, Dr Mustafa Tahir, a member of the Dawoodi Bohra community, says “It is an honour and privilege to be here when PM Modi is arriving here. He treats us like a member… pic.twitter.com/eYl6ytYqm3
— ANI (@ANI) November 30, 2023
अरिंदम बागची ने किया ट्वीट
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि कॉप-28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट के लिए पीएम मोदी यूएई पहुंचे। हवाईअड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और आंतरिक मंत्री शेख सैफ बिन जायद अल नाहयान ने स्वागत किया। वे प्रधानमंत्री वैश्विक नेताओं के साथ बैठकें करेंगे और जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
#WATCH | MEA Spokesperson Arindam Bagchi says, “‘Namaskar’ from Al Maktoum airport in Dubai where Prime Minister Narendra Modi has just arrived to attend the World Climate Action Summit, which is the high-level segment of COP-28. He has a full-packed agenda tomorrow. It starts… pic.twitter.com/VdZPZhf5jx
— ANI (@ANI) November 30, 2023
[ad_2]
Source link