Home Breaking News Polls: वोटिंग से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने की गाय की पूजा, बोले- हमारे 85 विधायक, सभी CM बनने में सक्षम

Polls: वोटिंग से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने की गाय की पूजा, बोले- हमारे 85 विधायक, सभी CM बनने में सक्षम

0
Polls: वोटिंग से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने की गाय की पूजा, बोले- हमारे 85 विधायक, सभी CM बनने में सक्षम

[ad_1]

Telangana polls news: Congress president Revanth Reddy and his wife Geetha perform Gau Pujan

वोटिंग से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने की गाय की पूजा
– फोटो : एएनआई

विस्तार


तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। कुल 119 सीटों के लिए 2,290 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य के 3.26 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। सभी राजनीतिक दलों के नेता वोट डालने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, वोट डालने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और उनकी पत्नी गीता ने कोडंगल के विकाराबाद में अपने आवास पर गौ पूजन किया। इसके बाद पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में अच्छे दिन आने वाले हैं। ‘दुराला सरकार’ जाएगी और ‘प्रजला सरकार’ आएगी।

क्रिकेट टीम चुनने की तरह ही सीएम चुनने…

वहीं उनसे सवाल किया गया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो क्या वह मुख्यमंत्री होंगे, इस पर कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा कि क्रिकेट टीम चुनने की तरह ही सीएम चुनने की भी एक प्रक्रिया होती है। 85 विधायक हैं, हर कोई सीएम पद के लिए सक्षम है। 








[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here