Home Sports T20 World Cup 2024 में कितनी टीमों ने किया क्वालीफाई, क्या होगा सुपर-8 का गणित? जानें सबकुछ

T20 World Cup 2024 में कितनी टीमों ने किया क्वालीफाई, क्या होगा सुपर-8 का गणित? जानें सबकुछ

0
T20 World Cup 2024 में कितनी टीमों ने किया क्वालीफाई, क्या होगा सुपर-8 का गणित? जानें सबकुछ

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 2024 में जून में होगा.
मेगा इवेंट के लिए 20 टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं.

नई दिल्ली. वनडे वर्ल्ड कप सभी टीमें अगले मिशन यानि टी20 वर्ल्ड कप 2024 पर फोकस कर रही हैं. यह टूर्नामेंट 4 जून से 30 जून के बीच अमेरिका में खेला जाएगा. ऐसा पहली बार होगा जब अमेरिका किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा. पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया ने की थी. उस दौरान खिताबी जंग में इंग्लैंड ने बाजी मारी थी. इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 20 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है.

मेगा इवेंट में 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांट दिया जाएगा. वहीं, सुपर-8 में जगह बनाने के लिए हर ग्रुप से कम से कम दो टीमों को क्वालीफाई करना पड़ेगा. सुपर-8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांट दिया जाएगा. दोनों ग्रुप से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. इसके बाद अंत में 2 टीमों के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी. क्वालीफाई करने वाली 20 टीमों में जिम्बॉब्वे की उम्मीदों पर पानी फिर चुका है. युगांडा की टीम ने इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर सभी को सरप्राइज कर दिया है. क्वालीफाई करने की आखिरी जंग में युगांडा की टीम ने रवांडा को मात देकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी जगह पक्की कर ली.

युगांडा क्वालीफाई करने वाली 5वीं अफ्रीकन टीम

युगांडा पांचवी ऐसी अफ्रीकन टीम बन गई है जिसने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है. इस लिस्ट में नामीबिया की टीम भी शामिल है जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई किया है. यदि युगांडा की टीम रवांडा से हार जाती तो जिम्बॉब्वे के लिए रास्ते साफ होते. लेकिन युगांडा ने आगामी टूर्नामेंट से इस टीम का पत्ता काट दिया है.

अफ्रीका के इस छोटे से देश ने वर्ल्ड कप 2024 के लिए किया क्वालीफाई, जिम्बाब्वे हुआ बाहर

टी20 विश्व कप 2024 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमें:

वेस्टइंडीज, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा, नेपाल, ओमान , नामीबिया, युगांडा.

Tags: T20 World Cup, Uganda

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here