Home Breaking News Team India: ‘मैंने अब तक कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया’, BCCI के कार्यकाल बढ़ाने के एलान पर द्रविड़ का बड़ा बयान

Team India: ‘मैंने अब तक कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया’, BCCI के कार्यकाल बढ़ाने के एलान पर द्रविड़ का बड़ा बयान

0
Team India: ‘मैंने अब तक कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया’, BCCI के कार्यकाल बढ़ाने के एलान पर द्रविड़ का बड़ा बयान

[ad_1]

Team India: 'Not signed contract yet', Rahul Dravid big statement on BCCI extension as head coach tenure

राहुल द्रविड़
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बीसीसीआई ने बुधवार को राहुल द्रविड़ के कार्यकाल को बढ़ाने की घोषणा की थी। गुरुवार को वह इस घोषणा से पलट गए हैं। पीटीआई ने वीडियो जारी किया है जिसमें वह अपने कार्यकाल बढ़ने की खबरों पर यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं- यह आधिकारिक नहीं है। मैंने अभी तक कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। मेरी बीसीसीआई के साथ कार्यकाल को लेकर जरूर बात हुई थी। जब मेरे पास दस्तावेज आ जाएंगे तो मैं साइन करूंगा और देखूंगा कि चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं।

द्रविड़ का यह बयान दिल्ली में बीसीसीआई सचिव जय शाह, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ मीटिंग के बाद आई है। इस मीटिंग में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम का चयन होना था। साथ ही कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी बातचीत होनी थी। टीम का एलान फिलहाल नहीं हुआ है, लेकिन द्रविड़ के इस बयान ने बीसीसीआई पर जरूर सवाल खड़े कर दिए हैं।  



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here