Home Sports कम ऑन इंडिया, आज जीते तो PAK छूट जाएगा पीछे, अपने नाम होगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

कम ऑन इंडिया, आज जीते तो PAK छूट जाएगा पीछे, अपने नाम होगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

0
कम ऑन इंडिया, आज जीते तो PAK छूट जाएगा पीछे, अपने नाम होगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 आज
भारतीय टीम सीरीज में बढ़त बनाए हुए है
भारत 135 टी20 इंटरनेशनल मैच जीत चुका है

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच चौथा टी20 मैच आज यानी शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी इस मुकाबले को जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. मौजूदा सीरीज में मेजबान भारत 2-1 से आगे है. सीरीज को अपने कब्जे में करने के लिए उसे एक जीत की दरकार है. यदि टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतने में सफल रही तो वह पाकिस्तान को पछाड़कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाली टीम बन जाएगी.

भारत ने अभी तक 211 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इनमें से उसे 135 में जीत मिली है जबकि 66 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं पाकिस्तान ने 226 में से 135 मैच जीते हैं जबकि उसे 82 में हार मिली है. इस समय टी20 इंटरनेशलन मैचों में सर्वाधिक जीत के मामले में भारत और पाकिस्तान ज्वॉइंट रूप से पहले नंबर पर हैं. टीम इंडिया रायपुर टी20 में बाजी मारकर 136 जीत के साथ पाकिस्तान को पीछे छोड़ देगी. इस लिस्ट में न्यूजीलैंड 102 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है. इन तीनों के अलावा अन्य कोई टीम 100 जीत के आंकड़े पर नहीं पहुंच सकी हैं.

कोई नहीं है टक्कर में… रैंकिंग में नंबर वन, सर्वाधिक रन, 5 सेंचुरी, शुभमन गिल के लिए ODI में बेमिसाल रहा ये साल

IND vs SA: BCCI ने ODI टीम में किसी को नहीं बनाया उप कप्तान, अगर जरूरत पड़ी तो कौन संभालेगा यह जिम्मेदारी

मैक्सवेल ने गुवाहाटी में 47 गेंदों पर जड़े थे शतक
भारत ने शुरुआती दोनों टी20 जीते थे जबकि गुवाहाटी में खेला गया तीसरा टी20 ऑस्ट्रेलिया  ( IND vs AUS) ने अपने नाम किया था. तीसरे टी20 में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने 47 गेंदों पर शतक ठोककर अपनी टीम को सीरीज में वापसी कराई थी. हालांकि चौथे टी20 के लिए मैक्सवेल ऑस्ट्रेलियाई टीम में उपलब्ध नहीं हैं. मैथ्यू वेड की कप्तानी में खेल रही कंगारू टीम ने गुवाहाटी में 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की थी.

श्रेयस अय्यर की प्लेइंग इलेवन में वापसी
रायपुर टी20 में श्रेयस अय्यर की भारतीय प्लेइंग इलेवन में वापसी होगी. श्रेयस को वर्ल्ड कप के बाद टी20 सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में आराम दिया था. वह चौथे और पांचवें टी20 में बतौर उप कप्तान उतरेंगे. इसके अलावा टीम इंडिया में दीपक चाहर को भी शामिल किया गया है. पेसर मुकेश कुमार भी शादी के बाद टीम में लौट आए हैं. भारतीय युवा गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलियाई बैटर्स को रोकना आसान नहीं होगा.

Tags: IND vs AUS, India vs Australia, Suryakumar Yadav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here