Home Sports ट्रॉफी पर पैर रखने वाले मिचेल मार्श को किए पर पछतावा नहींं, कहा- मैं दोबारा रखूंगा…

ट्रॉफी पर पैर रखने वाले मिचेल मार्श को किए पर पछतावा नहींं, कहा- मैं दोबारा रखूंगा…

0
ट्रॉफी पर पैर रखने वाले मिचेल मार्श को किए पर पछतावा नहींं, कहा- मैं दोबारा रखूंगा…

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मुकाबले में आसान सी जीत दर्ज की. ट्रेविस हेड और मार्नस लैबुशेन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप का खिताब उठाया. फाइनल के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हुई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श ट्रॉफी पर पैर रखे नजर आ रहे थे. फैंस इसके लिए उन्हें ट्रोल भी कर रहे थे. अब मिचेल मार्श ने वर्ल्ड कप के 20 दिन बाद इसपर रिएक्ट किया है.

मिचेल मार्श से सेन रेडियो नेटवर्क से इंटरव्यू के दौरान जब मिचेल मार्श से पूछा गया कि क्या आप इसे दोबारा करोगे. तो उन्होंने कहा, हां, बिल्कुल मैं इसे दोबारा करूंगा. क्योंकि इस तस्वीर में ट्रॉफी का अपमान करने जैसा कुछ नहीं था. मैंने इसपर बहुत ज्यादा ध्यान भी नहीं दिया. मैंने सोशल मीडिया पर फैंस के कई सारे रिएक्शन देखें. लेकिन मुझे कई लोगों ने कहा कि इसमें कुछ गलत करने जैसा नहीं था.”

भारत की सबसे खूबसूरत टेनिस प्लेयर ने रचाई शादी, हॉकी प्लेयर संग लिए 7 फेरे, देखें तस्वीरें

फैंस ने मेसी से किया था कंपेयर
फैंस ने मिचेल मार्श की तुलना मेसी से की थी. दरअसल, मेसी ने जब फीफा विश्व कप का खिताब जीता था तो अगले दिन वह ट्रॉफी को अपने पास रखकर सोते दिखाई दे रहे थे. फैंस ने इसी की तुलना मिचेल मार्श से की थी. फैंस का कहना है कि मिचेल मार्श को ट्रॉफी पर पैर नहीं रखना चाहिए. बता दें कि मिचेल मार्श फाइनल मुकाबले में 15 गेंदों में 15 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने 2 ओवर भी डाले जिसमें उन्होंने 5 रन दिए.

मार्श ने विश्व कप 2023 में कुल 10 मैचों में हिस्सा लिया था. 2 शतक के दम पर मार्श टूर्नामेंट में 441 रन बनाने में कामयाब रहे थे. उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ शतक ठोका था. बता दें कि वह भारत में चल रही टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं हैं.

Tags: Australia, Mitchell Marsh, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here