Home Breaking News नागार्जुन सागर बांध: आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रार, आंध्र पुलिस के खिलाफ तेलंगाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

नागार्जुन सागर बांध: आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रार, आंध्र पुलिस के खिलाफ तेलंगाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

0
नागार्जुन सागर बांध: आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रार, आंध्र पुलिस के खिलाफ तेलंगाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

[ad_1]

Nagarjuna Sagar Dam: Ruckus in Andhra Pradesh-Telangana, Telangana Police files case against Andhra Police

नागार्जुन सागर बांध को लेकर आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रार
– फोटो : ANI

विस्तार


नागार्जुन सागर बांध पर कब्जे को लेकर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच तकरार बढ़ गई है। गुरुवार को आंध्र प्रदेश के 400 से अधिक पुलिस कर्मियों ने नागार्जुन सागर बांध को कब्जे में ले लिया। बांध के पानी को लेकर छिड़ी जंग में शुक्रवार को नया मोड़ तब आया जब तेलंगाना पुलिस ने आंध्र प्रदेश पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

तेलंगाना पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि तेलंगाना के नलगोंडा जिले में आंध्र प्रदेश पुलिस के खिलाफ नागार्जुन सागर बांध के आधे हिस्से पर नियंत्रण करने और इसके एक हिस्से पर बैरिकेडिंग करने, तेलंगाना पुलिस और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के प्रवेश करने पर रोक लगाने के बाद दो मामले दर्ज किए हैं। 

क्या है मामला?

तेलंगाना पुलिस ने मुताबिक कि आंध्र पुलिस के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों को अनुचित रूप से रोकने के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 30 नवंबर को सुबह मतदान शुरु होने से करीब 8-10 घंटे पहले आंध्र प्रदेश से पुलिस बलों की एक बड़ी टुकड़ी ने लगभग नलगोंडा जिले के नागार्जुन सागर बंध पर घुसपैठ की। यहां तक कि वहां मौजूद सुरक्षा में लगे तेलंगाना के विशेष सुरक्षा बल को एक तरफ धकेल दिया। इसके बाद आंध्र पुलिस ने बांध के आधे हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here