[ad_1]
हाइलाइट्स
डेविड वॉर्नर ने X पर फैंस के सवालों को दिया जवाब
मजाकिया लहजे में WC 2031 में खेलने की इच्छा जताई
विराट से जुड़े सवाल पर बोले-वह खेल से बेहद प्यार करते हैं
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (David Warner)भारत में बेहद लोकप्रिय हैं.देश में उनके फैंस की संख्या अच्छी खासी है.एक दशक से अधिक समय से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)में शिरकत कर रहे वॉर्नर भारतीय माहौल में कदर रच बस चुके हैं कि कई बार उन्हें किसी भारतीय फिल्म के सांग की धुन पर डांस करते हुए देखा जाता है तो कई बार वे किसी भारतीय एक्टर को कॉपी करते हुए सोशल मीडिया पर दिखाई दे जाते हैं.37 वर्ष के हो चुके वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद पांच दिन के क्रिकेट को अलविदा कहने का ऐलान किया है कि वनडे और टी20 में खेलना वे जारी रखने के मूड में हैं. उनके बल्ले की धमक अभी भी बाकी है, इसकी झलक वे वर्ल्डकप 2023 (World Cup 2023)में जोरदार बल्लेबाजी के जरिये दे चुके हैं.
इस टूर्नामेंट के 11 मैचों में वॉर्नर ने 48.63 के औसत से 535 रन बनाए थे जिसमें दो शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल थे.इस दौरान 163 रन बाएं हाथ के इस बैटर का सर्वोच्च स्कोर रहा था.वॉर्नर ने हाल ही में सोशल साइट X पर फैंस के सवालों के रोचक अंदाज में जवाब दिए.
30 साल में 4 जीत… दक्षिण अफ्रीका में कितनी मुश्किल है भारत की राह, क्या रोहित पूरा कर पाएंगे सपना
इस दौरान एक फैन ने पूछा-डेविड वॉर्नर सर, क्या आप 2027 के वर्ल्डकप में भी खेलेंगे, मैं आपको उस वर्ल्डकप में भी देखना चाहता हूं? इस सवाल के जवाब में इस ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ने लिखा-2031. संभवत: मजाकिया लहजे में उन्होंने वर्ल्डकप 2031 में खेलने की बात लिखा थी. इस सवाल पर राज यादव नाम के फैन ने लिखा, उम्मीद है कि विराट कोहली (Virat Kohli) भी 2031 के वर्ल्डकप तक खेलेंगे तो वॉर्नर ने जवाब दिया, ‘वह (कोहली) ऐसा क्यों नहीं कर सकते, वे बहुत फिट हैं और खेल से बहुत प्यार करते हैं.’
No reason why he can’t, he is very fit and loves the game so much. https://t.co/5iQry4pp4Y
— David Warner (@davidwarner31) November 30, 2023
— David Warner (@davidwarner31) November 30, 2023
रोहित ने ODI में बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ना मुश्किल, सचिन और कोहली भी पीछे
इस सेशन के दौरान संबित सरकार नाम के एक फैन ने लिखा-सर, छोटी उम्र से ही मैंने आपके बैटिंग स्टाइल को फॉलो किया है, आप मेरे अब तक के सबसे महान बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. तारीफ पर वॉर्नर ने इस फैन को धन्यवाद दिया और कहा कि गेंद को देखकर बॉल को हिट करते रहे. तकनीक ही सब कुछ नहीं है.
.
Tags: David warner, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : December 1, 2023, 14:18 IST
[ad_2]
Source link