Home Breaking News ‘सालार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस के साथ धांसू अवतार में छाए प्रभास

‘सालार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस के साथ धांसू अवतार में छाए प्रभास

0
‘सालार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस के साथ धांसू अवतार में छाए प्रभास

[ad_1]

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फैंस फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए फिल्म का दमदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें प्रभास का धांसू अवतार देखने को मिला। इससे पहले टीजर में इशारा मिला था कि यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर होगी। इसकी झलक ट्रेलर में भी देखने को मिली है। ट्रेलर में प्रभास एक्शन सीक्वेंस करते नजर आ रहे हैं।






‘सालार’ प्रभास और प्रशांत नील के बीच पहला सहयोग भी है और यह निर्देशक का पहला तेलुगु प्रोजेक्ट होगा। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू, श्रुति हासन, टीनू आनंद, ब्रह्माजी, ईश्वरी राव और कई अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म के लिए संगीत रवि बसरूर ने तैयार किया है। यह फिल्म तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम, हिंदी और यहां तक कि अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी। ‘सालार’ 22 दिसंबर को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ के साथ भिड़ेगी।

Ananya Panday: रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी अनन्या, एक्ट्रेस ने जताया आभार


वहीं बात करें प्रभास की आने वाली फिल्म के बारे में तो ‘सालार’ के बाद प्रभास अगली बार नाग अश्विन द्वारा निर्देशित साइंस फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में दिखाई देंगे। फिल्म में कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण , दिशा पटानी और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज के बैनर तले सी. अश्वनी दत्त ने किया है, जबकि फिल्म का संगीत संतोष नारायणन ने तैयार किया है। यह फिल्म 2024 की शुरुआत में रिलीज होने की उम्मीद है। 

Animal Day 1 BO Collection: रुझानों में ही ‘एनिमल’ 60 करोड़ के पार, ‘पठान’ पर ही रुकेगी या जाएगी ‘जवान’ के पार


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here