Home Breaking News ‘सैम मानेकशॉ’ के रूप में फैंस को भाए विक्की, कुछ लोगों को आई फिल्म ‘उरी’ की याद

‘सैम मानेकशॉ’ के रूप में फैंस को भाए विक्की, कुछ लोगों को आई फिल्म ‘उरी’ की याद

0
‘सैम मानेकशॉ’ के रूप में फैंस को भाए विक्की, कुछ लोगों को आई फिल्म ‘उरी’ की याद

[ad_1]

बॉलीवुड के दिग्गज स्टार विक्की कौशल की  बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सैम बहादुर’ 1 दिसंबर यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।  ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस के बीच अभिनेता की इस फिल्म का बज बना हुआ था। अब ‘सैम बहादुर’ की रिलीज के बाद  दर्शकों का उत्साह काफी हाई है। भारत के सर्वश्रेष्ठ युद्ध नायकों में से एक सैम मानेकशॉ के किरदार में विक्की को देख दर्शक भी काफी खुश लग रहे हैं। अब फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर भी विक्की और ‘सैम बहादुर’ की काफी तारीफें देखने को मिली है। तो चलिए जानते हैं कि ट्विटर पर फैंस कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।




आनंद महिंद्रा ने सैम बहादुर की तारीफ करने के लिए अपने ट्विटर हैंडल का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, ‘जब कोई देश ऐसी फिल्में बनाता है जो अपने नायकों की कहानियां बताती हैं तो यह खुद में ही एक बड़ी बात होती है। विशेष रूप से सैनिकों और नेतृत्व एवं साहस की कहानियों के बारे में फिल्म बनाना काफी गर्व की बात होती है। लोगों का गौरव और आत्म विश्वास कई गुना बढ़ जाता है। जब लोगों को पता चलता है कि उनके साहस की सराहना की जाएगी तो और अधिक नायक उभर कर सामने आते हैं। रोनी स्क्रूवाला धन्यवाद हमारे लिए ऐसी फिल्में बनाने के लिए। विक्की कौशल रौंगटे खड़े कर देने वाले सैम बहादुर के रूप में खुद बदल लेना किसी चुनौती से कम नहीं था। इसे देखें और एक भारतीय हीरो का उत्साह बढ़ाएं।’


एक एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया! विक्की कौशल… यह एक ब्लॉकबस्टर होने वाली है, जिस तरह से आप सेना के अधिकारियों को चित्रित करते हैं। वे शानदार होते हैं। आपने इस किरदार को निभाया नहीं है बल्कि इसे जीया है। आपकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।’


दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बिल्कुल! हमारे नायकों का जश्न मनाने वाली फिल्में गर्व और आत्म-विश्वास का एक शक्तिशाली चक्र बनाती हैं। सैम बहादुर सच में पुरस्कार के योग्य फिल्म है। सभी को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।’


एक और यूजर ने लिखा, ‘मुझे कभी-कभी लगता है कि विक्की कौशल का चेहरा हर किरदार के हिसाब से बदलता रहता है। इस तरह वह उनमें गहराई से उतर जाते हैं। हमारी पीढ़ी के बेहतरीन अभिनेताओं में से विक्की को भी एक माना जाना चाहिए। सैम बहादुर में उनका प्रदर्शन काफी जानदार रहा है। सभी को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।’

 




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here