Home Breaking News IND vs AUS: रायपुर में रिंकू के बाद रवि-अक्षर का कमाल, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया; सीरीज भी जीता

IND vs AUS: रायपुर में रिंकू के बाद रवि-अक्षर का कमाल, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया; सीरीज भी जीता

0
IND vs AUS: रायपुर में रिंकू के बाद रवि-अक्षर का कमाल, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया; सीरीज भी जीता

[ad_1]

IND vs AUS T20 Match highlights and Other Updates as Team India Beat Australia by 20 runs and wins series

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 में 20 रन से हरा दिया और पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम सात विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी और मैच के साथ सीरीज भी हार गई। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच तीन दिसंबर को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

भारत के लिए सबसे ज्यादा 46 रन रिंकू सिंह ने बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 37 और जितेश शर्मा ने 35 रन का योगदान दिया। ऋतुराज गायकवाड़ 32 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारिसस ने तीन और तनवीर सांघा-जेसन बेहरनडॉर्फ ने दो-दो विकेट लिए। एरोन हार्डी को एक विकेट मिला। इस मुकाबले में टीम इंडिया आखिरी दो ओवर में सिर्फ 13 रन बना पाई और पांच विकेट गंवा दिए। इसी वजह से भारत का स्कोर 200 रन के करीब नहीं पहुंच सका।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 36 रन कप्तान मैथ्यू वेड ने बनाए। ट्रेविस हेड ने 31 और मैथ्यू शॉर्ट ने 22 रन का योगदान दिया। बेन मैकडरमॉट और टिम डेविड ने 19-19 रन का योगदान दिया। भारत की जीत में सबसे ज्यादा योगदान स्पिन गेंदबाजों का था। ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती चार विकेट भारतीय स्पिनर्स ने ही लिए थे। अक्षर पटेल ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए। रवि बिश्नोई और आवेश खान को एक-एक विकेट मिला। हालांकि, भारतीय स्पिनर्स ने बेहद कंजूसी के साथ गेंदबाजी की और अक्षर-रवि ने मिलकर आठ ओवर में 33 रन दिए और चार विकेट झटके।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here