Home Sports Ind vs Aus: रिंकू ने फिर खेली धुंआधार पारी, 164 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन

Ind vs Aus: रिंकू ने फिर खेली धुंआधार पारी, 164 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन

0
Ind vs Aus: रिंकू ने फिर खेली धुंआधार पारी, 164 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच चौथा टी20 रायपुर में खेला जा रहा है. टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शुरुआत दिलाई. लेकिन दोनों अर्धशतक से चूक गए. सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर भी मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खेमा ये नहीं जानता कि भारत के पास युवा खिलाड़ी के रूप में रिंकू सिंह हैं. जो शानदार बैटिंग करते हैं.

रिंकू सिंह पहले की तरह इस मुकाबले में भी शानदार फॉर्म में दिखे. उन्होंने चौथे टी20 में 29 गेंदों में 46 रन बनाए. स्ट्राइक रेट करीब 158 का रहा. अपनी पारी के दौरान रिंकू सिंह ने 4 चौके और 2 छक्के मारे. बेशक टीम इंडिया को धोनी जैसा फिनिशर मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. बता दें कि रिंकू ने इस सीरीज में अब तक सबसे लंबा छक्का लगाया है. उनके नाम 100 मीटर का छक्का जड़ने का रिकॉर्ड हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर ईशान किशन हैं. जिन्होंने 95 मीटर का छक्का लगाया है.

भारत की सबसे खूबसूरत टेनिस प्लेयर ने रचाई शादी, हॉकी प्लेयर संग लिए 7 फेरे, देखें तस्वीरें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में रिंकू ने 9 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रन बनाए. स्ट्राइक रेट 344 का रहा. उन्होंने 9 में से 6 गेंद पर बाउंड्री लगाई थी. वहीं, तीसरे टी20 में रिंकू सिंह को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था. वहीं पहले मैच में रिंकू ने 14 गेंदों में 22 रन ठोके थे. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के मारे थे.

Tags: India vs Australia, Rinku Singh, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here