Home Breaking News #Melodi: इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने दुबई में पीएम मोदी के साथ ली सेल्फी, पोस्ट कर कहा- हम अच्छे दोस्त

#Melodi: इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने दुबई में पीएम मोदी के साथ ली सेल्फी, पोस्ट कर कहा- हम अच्छे दोस्त

0
#Melodi: इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने दुबई में पीएम मोदी के साथ ली सेल्फी, पोस्ट कर कहा- हम अच्छे दोस्त

[ad_1]

Italy Prime Minister Giorgia Meloni took selfie with PM Modi posted and said Good friend

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इतालवी प्रधानमंत्री।
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई यात्रा के दौरान विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात की। मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि हम अच्छे दोस्त हैं। इसी के साथ उन्होंने फोटो साझा करते हुए लिखा ‘#Melodi’ जिसमें मेल का अर्थ मेलोनी तो वहीं ओदी का अर्थ- मोदी है। बता दें, पीएम मोदी जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए एक दिन की यात्रा पर यूएई पहुंचे थे। इस दौरान ही उन्होंने विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों के साथ चर्चा की। 

इन-इन नेताओं से भी हुई मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलोनी के अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ब्राजील के प्रधानमंत्री लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन, पूर्व ब्रिटिश पीएम टोनी ब्लेयर से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के चार सत्रों को संबोधित किया। सम्मेलन में पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने एकसाथ सामूहिक फोटो भी लिया।

गुटेरेस ने की भारत के पहलों की सराहना  

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ भी पीएम मोदी ने बैठक की। पीएम मोदी ने जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने में भारत की पहल और प्रगति पर प्रकाश डाला। पीएम ने जी20 अध्यक्षता के दौरान भारत का समर्थन करने के लिए गुटेरेस को धन्यवाद दिया। गुटेरस ने पर्यावरण को लेकर भारत के प्रयासों की सराहना की। गुटेरेस ने प्रधानमंत्री की ग्रीन क्रेडिट पहलों का भी स्वागत किया। 

ग्रीन क्रेटिट्स इनिशिएटिव में शामिल होने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री ने विश्व नेताओं से आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए ग्रीन क्रेटिट्स इनिशिएटिव में शामिल होने का आग्रह किया। COP28 कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि कार्बन क्रेडिट की अवधारणा वाणिज्यिक लाभ से प्रभावित है, इसमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का अभाव है।

पीएम ने यूएई को दी शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन की बधाई

विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने COP-28 शिखर सम्मेलन के मौके पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने COP-28 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को अगले महीने भारत में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here