[ad_1]
हाइलाइट्स
भारतीय टीम इस महीने साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी
इस दौरे पर टीम इंडिया को टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलने हैं
नई दिल्ली. भारत का आगामी क्रिकेट का शेड्यूल बेहद बिजी रहने वाला है. टीम इंडिया इस समय अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों को ब्रेक दिया गया है जो हाल में वनडे विश्व कप में खेल रहे थे. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम वर्तमान में कंगारुओं से भिड़ रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया का अगला पड़ाव साउथ अफ्रीका है. दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20, वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने 3 अलग अलग टीमों का ऐलान किया है. भारतीय टीम का यह दौरा दिसंबर में शुरू होगा.
साउथ अफ्रीका दौरे (IND vs SA) के लिए टेस्ट टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास रहेगी जबकि वनडे की कमान केएल राहुल (KL Rahul) संभालेंगे. टी20 में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भारतीय टीम का अगुआ होंगे. चयनकर्ताओं ने तीनों टीमों को मिलाकर कुल 32 खिलाड़ियों का चयन किया है जिनमें से 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जो तीनों टीमों जगह बनाने में सफल रहे हैं. इनमें श्रेयस अय्यर, मुकेश कुमार और ऋतुराज गायकवाड़ शामिल हैं.
30 साल में 4 जीत… दक्षिण अफ्रीका में कितनी मुश्किल है भारत की राह, क्या रोहित पूरा कर पाएंगे सपना
भारतीय टीम टी20 से करेगी साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत टी20 से करेगी. सीरीज का पहला टी20 मैच 10 दिसंबर को डरबन में खेला जाएगा जबकि दूसरा टी20 12 को ग्वेकबेरहा में होगा. तीसरा और आखिरी टी20 मैच 14 दिसंबर को जाहानिसबर्ग में खेला जाएगा. पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा टी20 रात 8:30 बजे से खेले जाएंगे. इसके बाद वनडे सीरज की शुरुआत होगी. पहला वनडे 17 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में जबकि दूसरा वनडे ग्वेकबेरहा में 19 को वहीं तीसरा वनडे पार्ल में 21 दिसंबर को खेला जाएगा.
भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच दोपहर 1:30 बजे से खेले जाएंगे
टी20 और वनडे सीरीज के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला टेस्ट बॉक्सिंग डे के मौके पर खेला जाएगा. यानी 26 दिसंबर को भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें सेंचुरियन में भिड़ेंगी. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से केपटाउन में होगा. टेस्ट सीरीज वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा है. दोनों टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे. भारत ने साउथ अफ्रीका में 23 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से उसे सिर्फ 4 में जीत मिली है.
.
Tags: Ind vs sa, India vs South Africa, KL Rahul, Rohit sharma, Suryakumar Yadav
FIRST PUBLISHED : December 1, 2023, 13:49 IST
[ad_2]
Source link