[ad_1]

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार (फाइल)
– फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में शरद पवार का कद सबसे ऊंचा है। वयोवृद्ध राजनेता शरद पवार महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री जैसे पदभार भी संभाल चुके हैं। उनके भतीजे अजित पवार के बगावती तेवरों के कारण NCP दो फाड़ हो चुकी है। पार्टी के अस्तित्व पर संकट और साथ छोड़कर जा रहे नेताओं के बारे में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, ”हमें पार्टी छोड़ने वालों के बारे में चिंतित होने की ज़रूरत नहीं है।”
एनसीपी छोड़कर जा रहे नेताओं के बारे में शरद पवार ने कहा, हमें इसके बारे में चिंता करने के बजाय, नागरिकों से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाना चाहिए। आम जनता की समस्या हल करनी चाहिए। उन्होंने एनसीपी की भावी रणनीति को लेकर कहा, “अगर हम कर सकते हैं तो हमें, हमारे युवा नेताओं को मजबूत करना चाहिए।”
पार्टी कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने और आने वाले चुनाव में पार्टी के मजबूत कैडर की भूमिका बताते हुए शरद पवार ने कहा, ऐसा करने पर आपको बड़ी सफलता मिलेगी… इसलिए, हमें काम करना शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की जड़ों को मजबूत बनाने के साथ-साथ हमें अपनी विचारधारा लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा, “मुझे भरोसा है कि अगर हम ऐसा कर सकते हैं, तो हम युवा नेताओं को उभरते हुए देख सकेंगे।”
[ad_2]
Source link