Home Sports इंटरनेशनल क्रिकेटर मुकेश कुमार के घर 4 दिसंबर को होगी रिसेप्शन पार्टी

इंटरनेशनल क्रिकेटर मुकेश कुमार के घर 4 दिसंबर को होगी रिसेप्शन पार्टी

0
इंटरनेशनल क्रिकेटर मुकेश कुमार के घर 4 दिसंबर को होगी रिसेप्शन पार्टी

[ad_1]

आलोक कुमार/गोपालगंज. भारतीय क्रिकेटर मुकेश कुमार की 28 नवंबर को शादी हुई थी. अब उनके रिसेप्शन की तैयारी गोपालगंज वाले उनके घर पर चल रही है. 28 नवंबर को शादी के बाद वह 29 नवंबर की सुबह ही भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज का चौथा मैच खेलने रायपुर चले गए थे. 4 दिसंबर को उनका रिसेप्शन है. घर में इसकी तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है.

सदर प्रखंड के कांकड़कुंड गांव निवासी सह इंटरनेशनल क्रिकेटर मुकेश की शादी पिछले दिनों गोरखपुर के एक निजी होटल में संपन्न हुआ. मुकेश के रिसेप्शन पार्टी को लेकर उनके गांव में खास तैयारियां शुरू हो चुकी है. साथ हीं हजारों लोगों के अलावा कई सेलिब्रिटीज को पहुंचने की भी बात की जा रही है. उनके रिसेप्शन पार्टी को यादगार बनाने के लिए पूरा परिवार जुटा हुआ है. साथ ही नाते-रिश्तेदारों के आने का सिलसिला भी जारी है.

दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर मुकेश कुमार भी शादी का बंधन में बंध चुके है. उनका हाथ छपरा के बनियापुर बेरुई गांव की रहने वाली दिव्या ने थामा है. दिव्या मुकेश की जीवनसंगिनी बन गई है. ये संबंध एक सादगी भरे समारोह में गोरखपुर के एक निजी होटल में 28 नवंबर को रिश्तेदारों और करीबी मित्रों की मौजूदगी में संपन्न हुआ.

यह भी पढ़ें : दिसबंर में बन रहे यह चार योग, इन तीन राशि वालों की बल्ले-बल्ले, करियर और बिजनेस में मिलेगी सफलता!

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी रिसेप्शन में हो सकते हैं शामिल

हालांकि इस शादी समारोह को मीडिया के कैमरों की नज़रों से दूर रखा गया, लेकिन शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. वही 4 दिसंबर को उनके पैतृक गांव सदर प्रखंड के काकड़कुंड में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जायेगा. जिसमें कैमरे भी होंगे और भारतीय क्रिकेट टीम के कई नामी खिलाडियों के भी शामिल होंने की संभावना है. मुकेश के बड़े भाई संचेत कुमार ने नामी खिलाड़ियों के नामों का जिक्र करने से परहेज करते रहे. इतना उन्होंने जरूर कहा कि उनके साथ खेलने वाले खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं.

100 कारीगरों की टीम तैयार कर रहा है रिसेप्शन का आइटम

मुकेश के बड़े भाई संचेत कुमार ने बताया कि मुकेश का रिस्पेशन कुछ अलग अंदाज में करने के लिए तैयारी की जा रही है. अगर खाने की बात की जाए तो साउथ इंडियन, बंगाली और बिहारी समेत विभिन्न व्यंजनों के डिस की व्यवस्था की जाएगी. वेज और नॉनवेज के अलावा कई व्यंजनों के स्टॉल लगाए जायेंगे. व्यंजनों को तैयार करने के लिए गोरखपुर के 100 कारीगरों की टीम लगाई गई है, ताकि बेहतर खाना लजीज बन सके. वहीं तीन दिसंबर को मैच खत्म होगा और उनके साथ कुछ सेलिब्रेटी भी साथ रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए आयेंगे.

Tags: Bihar News, Cricket, Gopalganj news, Local18

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here