[ad_1]
हाइलाइट्स
आईपीएल 2023 में विराट-नवीन के बीच हुई थी बहस.
नवीन उल हक ने विराट के विकेट पर लगाई थी स्टोरी.
नई दिल्ली. 18 नंबर की जर्सी वाला वो खिलाड़ी जो क्रिकेट के मैदान में अपने खेल से ही नहीं बल्कि अपनी दहाड़ से भी लोगों को दीवाना बना लेता है. आप समझ ही गए होंगे हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली की, जिनके फैंस दुनिया के हर कोने में बसे हुए हैं. विराट के खेल के चर्चे चारो तरफ हैं लेकिन उनके फैंस उनकी आक्रामकता के भी बड़े फैन हैं. आईपीएल 2023 में विराट और अफगानिस्तान के ऑलराउंडर नवीन-उल-हक के बीच गर्मा-गरमी जगजाहिर है. इसके बाद नवीन की ‘स्वीट मैंगोज’ वाली स्टोरी भी चर्चा में रही, जिसको लेकर कहा जा रहा था कि वह विराट के विकेट की खुशी में लगाई गई है. लेकिन इसका राज अब खुल चुका है.
आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स का वह मुकाबला किसे नहीं याद होगा. यह वो रात थी जब विराट और गंभीर के बीच चिंगारी आग में बदल गई और इसके केंद्र थे नवीन उल हक. तीनों प्लेयर्स के बीच मैदान में कहासुनी देखने को मिली. इसके बाद शुरू हुआ था सोशल मीडिया वॉर. एक मैच में विराट सस्ते में आउट हो गए थे, उसी समय मैच देखते हुए नवीन ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी. स्टोरी में उन्होंने टीवी देखते हुए आम के साथ एक फोटो लगाई थी. जिसमें लिखा था ‘स्वीट मैंगोज’. इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया. वहीं, अब अगला सीजन आने को है और इस मुद्दे को फिर से हवा मिल चुकी है. नवीन ने उस स्टोरी की पूरी कहानी लखनऊ सुपर जायंट्स के इंटरव्यू में साफ कर दी है.
Full interview right here https://t.co/iyQXb3NbE0
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) December 2, 2023
उसमें फोटो भी नहीं था- नवीन उल हक
नवीन उल हक ने वीडियो में कहा, ‘मैं धवल भाई से 3-4 से दिन से मैंगो खाने को बोल रहा था. उन्होंने उसी रात जब हम गोवा गए थे, वो मैंगो लाए. मैं आम खा रहा था, सामने आम थे और टीवी पर उसका पिक्चर भी नहीं था. स्क्रीन पर मुंबई इंडियंस के प्लेयर की कोई पिक्चर थी. मैंने स्वीट मैंगोज लिखा और लोगों ने उसे दूसरे तरीके से लिया. लोग मजे लेते हैं मैंने भी कुछ रिएक्शन नहीं दिया. मैंगो का सीजन था लोगों का दुकान भी तो चलना चाहिए था ना.’
आईपीएल 2024 के लिए सभी टीमों ने रिटेंशन लिस्ट 26 नवंबर को जारी कर दी है. मिनी ऑक्शन 19 दिंसबर को आयोजित किया जाएगा. नवीन उल हक ने 2023 में अपना पहला आईपीएल खेला था. इसके बाद अगले सीजन के लिए भी लखनऊ ने उन्हें रिटेन कर लिया है.
.
Tags: IPL, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : December 2, 2023, 22:44 IST
[ad_2]
Source link