Home Sports शमी नहीं हैं साउथ अफ्रीका के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज का हिस्सा, BCCI ने क्यों रखा बाहर?

शमी नहीं हैं साउथ अफ्रीका के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज का हिस्सा, BCCI ने क्यों रखा बाहर?

0
शमी नहीं हैं साउथ अफ्रीका के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज का हिस्सा, BCCI ने क्यों रखा बाहर?

[ad_1]

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे, टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी गई है. स्क्वॉड में अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर मुकेश कुमार जैसे गेंदबाजों को मौका मिला है. टी20 की कमान सूर्यकुमार यादव को दी गई है वहीं, वनडे की कप्तानी केएल राहुल के पास होगी. हैरान करने वाली बात ये है कि मोहम्मद शमी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं है. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह.

बीसीसीआई ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया है कि मोहम्मद शमी अभी मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहे हैं. वह अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. उनकी वापसी इसके बाद होगी. बता दें कि शमी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. जिसमें अभी काफी दिन बचे हैं. तब शमी पूरी तरह से फिट हो जाएंगे. दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट खेले जाने हैं. पहला टेस्ट 26 दिसंबर से वहीं दूसरा टेस्ट अगले साल 3 जनवरी से खेला जाना है.

IND vs AUS: भारत ने टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा, ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 में हराया, रिंकू-अक्षर चमके

शमी ने इस साल विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन किया. वर्ल्ड कप के इतिहास में वह 50 विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं. उनके ओवरऑल वनडे करियर की बात करें, तो शमी अब तक 101 मैच में 24 की औसत से 195 विकेट ले चुके हैं. 10 बार 4 और 5 बार 5 विकेट लिया है. वे टेस्ट में 229 और टी20 इंटरनेशनल में 24 विकेट झटक चुके हैं. वर्ल्ड कप में उन्होंने 7 मैचों में 24 विकेट लिए थे. औसत सिर्फ 10 का रहा था.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मो. शमी*, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा.

Tags: India vs South Africa, Mohammed Shami, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here