Home Sports 77 स्लॉट.. 1166 खिलाड़ी, IPL 2024 के लिए हाई कंपटीशन, देखें प्लेयर्स की लिस्ट

77 स्लॉट.. 1166 खिलाड़ी, IPL 2024 के लिए हाई कंपटीशन, देखें प्लेयर्स की लिस्ट

0
77 स्लॉट.. 1166 खिलाड़ी, IPL 2024 के लिए हाई कंपटीशन, देखें प्लेयर्स की लिस्ट

[ad_1]

हाइलाइट्स

आईपीएल 2024 के लिए 1166 प्लेयर्स ने अपना नाम दिया है.
टूर्नामेंट के लिए ऑक्शन की तारीख 19 नवंबर है.

नई दिल्ली. आईपीएल (IPL 2024) के लिए सभी टीमें अपने-अपने खेमें प्लान करने में लग चुकी हैं. इसके लिए मिनी ऑक्शन में 3 हफ्ते से भी कम समय बचा हुआ है. वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने निश्चित तौर पर फोकस किया होगा. इसके अलावा कई युवाओं की उम्मीदें फ्रेंचाइजियों पर टिकी होंगी. आईपीएल ने शुक्रवार को आगामी सीजन के लिए 1166 खिलाड़ियों लंबी सूची शेयर की, जिन्होंने ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया है.

आईपीएल द्वारा दी गई सूची में एसोसिएट देशों के 45 खिलाड़ी शामिल हैं. इसके अलावा 909 अनकैप्ड खिलाड़ियों के नाम हैं जिसमें से 812 भारतीय हैं. लिस्ट में 18 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. आईपीएल 2024 में 10 फ्रेंचाइजी हिस्सा ले रही हैं, जिनके पास भरने के लिए 77 स्लॉट हैं. इसमें से 30 स्लॉट विदेशी प्लेयर्स के लिए हो सकते हैं. वहीं, फ्रेंचाइजियों के कुल पर्स की बात करें तो नीलामी के लिए कुल 262.95 करोड़ रुपये रकम होगी. सबसे ज्यादा बेस प्राइस के साथ शामिल होने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में कुल 25 प्लेयर्स शामिल हैं.

2 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केदार जाधव, मुजीब उर रहमान, सीन एबॉट, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोस इंग्लिस, मिचेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ, मुस्ताफिजुर रहमान , टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, डेविड विली, क्रिस वोक्स, लॉकी फर्ग्यूसन, जेराल्ड कोएत्ज़ी, रिले रोसौव, रासी वैन डेर डुसेन, एंजेलो मैथ्यूज.

1.5 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

मोहम्मद नबी, मोइजेस हेनरिक्स, क्रिस लिन, केन रिचर्डसन, डैनियल सैम्स, डैनियल वॉरॉल, टॉम कुरेन, मर्चेंट डी लैंग, क्रिस जॉर्डन, डेविड मालन, टाइमल मिल्स, फिल साल्ट, कोरी एंडरसन , कॉलिन मुनरो, जिमी नीशम, टिम साउथी, कॉलिन इनग्राम, वानिंदु हसरंगा, जेसन होल्डर, शेरफेन रदरफोर्ड.

IPL 2024: वर्ल्ड चैंपियन बनते ही बढ़े ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स के दाम, ऑक्शन में टॉप बेस प्राइस से मारेंगे एंट्री, देखें लिस्ट

1 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

एश्टन एगर, रिले मेरेडिथ, डार्सी शॉर्ट, एश्टन टर्नर, गस एटकिंसन, सैम बिलिंग्स, माइकल ब्रेसवेल, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, वेन पार्नेल, डेवाल्ड प्रिटोरियस, अल्ज़ारी जोसेफ, रोवमैन पॉवेल, डेविड विसे.

Tags: IPL, IPL Auction

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here