[ad_1]

ED officer Ankit Tiwari arrested
– फोटो : ANI
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
तमिलनाडु के सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक सरकारी कर्मचारी से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। गिरफ्तार ईडी अधिकारी की पहचान अंकित तिवारी के रूप में की गई है, जो मदुरै स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत है।
डीवीएसी ने एक बयान में कहा कि अंकित तिवारी को डिंडीगुल में हिरासत में लिए जाने के बाद मदुरै लाया गया और ईडी कार्यालय में पूछताछ की गई। डीवीएसी ने कहा कि हमारी टीम इस बात की जांच की जा रही है कि क्या आरोपी अधिकारी ने पहले भी किसी अन्य को ब्लैकमेल या धमकी देकर पैसे ऐंठे थे।
[ad_2]
Source link