[ad_1]

पीएम मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : एएनआई
विस्तार
उत्तराखंड सरकार ने आठ और नौ दिसंबर को होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियां तकरीबन पूरी कर ली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन के मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीएम समेत कई केंद्रीय मंत्रियों व केंद्रीय नेताओं को सम्मेलन का निमंत्रण देने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रधानमंत्री आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात ही। इस मौके पर उन्होंने सिल्क्यारा ऑपरेशन से जुड़ी एक तस्वीर दी।
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami called on Prime Minister Narendra Modi, in Delhi. pic.twitter.com/0qVzp5cTTu
— ANI (@ANI) December 2, 2023
शुक्रवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के परिसर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्य सरकार को निवेशक सम्मेलन में आने के लिए तीन केंद्रीय मंत्रियों की सहमति प्राप्त हो गई है। इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और केंद्रीय मंत्री मनसुख एल. मांडविया निवेशक सम्मेलन के कई सत्रों के मुख्य अतिथि होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में भेंट कर सकते हैं। इसके अलावा वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह निवेशक सम्मेलन का समापन कर सकते हैं। इसके अलावा सीएम अन्य केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी केंद्रीय नेताओं को भी निमंत्रण देंगे।
ढाई लाख करोड़ का लक्ष्य, दो लाख करोड़ के हुए एमओयू
प्रदेश सरकार निवेशक सम्मेलन के आयोजन से पूर्व करीब दो लाख करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू कर चुकी है। इसके लिए देश और देश बाहर रोड शो भी आयोजित हुए। माना जा रहा कि दो दिवसीय निवेशक सम्मेलन के दौरान सरकार 50 हजार से एक लाख करोड़ रुपये तक निवेश के एमओयू कर सकती है। पांच दिसंबर को देहरादून में पावर एनर्जी कान्क्लेव होने जा रही है। यह मिनी कान्क्लेव सचिवालय स्थित वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में होगी। इसमें 25-30 हजार करोड़ रुपये निवेश के एमओयू होने की संभावना है।
वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो रही हैं। देश-विदेश और राज्य में हुए रोड शो में निवेश के लिए हुए एमओयू करीब दो लाख करोड़ के पार पहुंच चुके हैं। सरकार ने राज्य की संभावनाओं और आवश्यकताओं को देखते हुए निवेश के लिए सेक्टर तय किए हैं। इन सेक्टर में उद्यमियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
-आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव, मुख्यमंत्री
[ad_2]
Source link