Home Sports World Cup फाइनल में क्यों हारी टीम इंडिया? BCCI के सवाल पर राहुल द्रविड़ ने खोल दी पोल, रोहित से भी हुई पूछताछ

World Cup फाइनल में क्यों हारी टीम इंडिया? BCCI के सवाल पर राहुल द्रविड़ ने खोल दी पोल, रोहित से भी हुई पूछताछ

0
World Cup फाइनल में क्यों हारी टीम इंडिया? BCCI के सवाल पर राहुल द्रविड़ ने खोल दी पोल, रोहित से भी हुई पूछताछ

[ad_1]

हाइलाइट्स

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार खिताबी जीत दर्ज की.
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल अहमदाबाद में खेला गया था.

नई दिल्ली. भारतीय टीम और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए सबसे बड़ा मिशन वनडे वर्ल्ड कप था. मेगा इवेंट की शुरुआत से ही भारतीय टीम ट्रॉफी की दावेदार नजर आ रही थी. रोहित एंड कंपनी ने सेमीफाइनल समेत लगातार 10 मुकाबले जीते, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को पटखनी दे दी. जिसके बाद कई सवाल खड़े हुए, कुछ दिग्गजों ने टीम के प्रदर्शन को निशाना बनाया तो कुछ ने ऑस्ट्रेलिया की तरीफ की. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ से हार के कारण पूछे गए तो कोच ने पोल खोल दी.

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार को 10 दिन से ज्यादा समय हो चुका है. लगभग 11 दिन बाद BCCI के अधिकारियों ने टूर्नामेंट में भारत के प्रदर्शन की समीक्षा करने के लिए मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ बैठक की. मेगा इवेंट के बाद कप्तान रोहित शर्मा लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं. जिसके चलते हिटमैन वीडियो कॉल के जरिए मीटिंग में जुड़े. इस मीटिंग में साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीमों का चयन और भविष्य के प्लान पर भी चर्चा हुई. बैठक में बीसीसीआई सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत कुछ अधिकारी शामिल हुए. दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड के अधिकारियों ने कोच राहुल द्रविड़ से वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया की हार की वजह को लेकर सवाल किए.

द्रविड़ ने अहमदाबाद की पिच को बताया दोषी

रिपोर्ट्स के मुताबिक द्रविड़ ने हार को लेकर अहमदाबाद की पिच को जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि पिच से उतना टर्न नहीं मिला, जितनी भारतीय टीम प्रबंधन को उम्मीद थी. यह इस हार का सबसे बड़ा कारण था.

रहाणे-पुजारा ही नहीं, एक और बल्लेबाज के करियर पर छाए संकट के बादल, ईशान बने दीवार, साउथ अफ्रीका दौरे से कटा पत्ता

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले के लिए पुरानी पिच का इस्तेमाल किया गया था. यह मुकाबला उस पिच पर खेला गया, जिसपर पहले भारत और पाकिस्तान के बीच क्लैश देखने को मिला था. पहली पारी में भारतीय टीम को बीच के ओवर्स में रनों के लिए संघर्ष करना पड़ा था. वहीं, ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में बैटिंग में मदद मिली और कंगारू टीम ने 241 रन के लक्ष्य को 7 ओवर रहते हासिल कर लिया था.

Tags: BCCI, IND vs AUS, Rahul Dravid, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here