Home Sports इंतजार खत्म… पहली बार विदेश में होगा आईपीएल ऑक्शन, BCCI ने किया ऐलान

इंतजार खत्म… पहली बार विदेश में होगा आईपीएल ऑक्शन, BCCI ने किया ऐलान

0
इंतजार खत्म… पहली बार विदेश में होगा आईपीएल ऑक्शन, BCCI ने किया ऐलान

[ad_1]

हाइलाइट्स

आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन का आयोजन इस बार विदेश में होगा
बीसीसीआई ने रविवार को ऑक्शन के वेन्यू और डेट का किया ऐलान

नई दिल्ली. क्रिकेट प्रेमियों को जिसका इंतजार था, आखिरकार वह घड़ी आ गई. विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल की नीलामी और वेन्यू को लेकर बीसीसीआई ने आधिकारिक ऐलान कर दिया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि आईपीएल के 17वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कब और कहां होगी. यह एक मिनी ऑक्शन होगा जो एक दिन में ही खत्म हो जाएगा. बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर 10 सेकेंड का वीडियो जारी कर आगामी आईपीएल की नीलामी और वेन्यू की घोषणा की. आईपीएल ऑक्शन का आयोजन पहली बार विदेश में होगा.

बीसीसीआई (BCCI) 10 सेकेंड के वीडियो में बताया है कि इस बार आईपीएल (IPL) का ऑक्शन दुबई में होगा. इसका आयोजन 19 दिसंबर को होगा. चूंकि यह मिनी ऑक्शन (IPL Mini Auction) है इसलिए नीलामी का आयोजन एक दिन ही होगा. बीसीसीआई ने कैप्शन में लिखा, ‘ , 19 दिसंबर, दुबई. #IPLAuction #IPL.’

सचिन- धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके खिलाड़ी पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोप, 13 साल बाद लोगों को आमिर की याद आई

5 क्रिकेटर… जिन्होंने खेल को छोड़कर राजनीति में खेली धांसू पारी, बन गए देश के प्रधानमंत्री

1166 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
आईपीएल 2024 के आगामी सीजन के लिए नीलामी में 1166 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इसमें एसोसिएट देशों के 45 खिलाड़ी शामिल हैं. 909 अनकैप्ड खिलाड़ियों के नाम हैं जिसमें से 812 भारतीय हैं. लिस्ट में 18 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. आईपीएल 2024 में 10 फ्रेंचाइजी हिस्सा ले रही हैं, जिनके पास भरने के लिए 77 स्लॉट हैं. इसमें से 30 स्लॉट विदेशी प्लेयर्स के लिए हो सकते हैं. वहीं, फ्रेंचाइजियों के कुल पर्स की बात करें तो नीलामी के लिए कुल 262.95 करोड़ रुपये रकम होगी. सबसे ज्यादा बेस प्राइस के साथ शामिल होने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में कुल 25 प्लेयर्स शामिल हैं.

2 करोड़ के बेस प्राइस में 25 खिलाड़ी शामिल
हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केदार जाधव, मुजीब उर रहमान, सीन एबॉट, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोस इंग्लिस, मिचेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ, मुस्ताफिजुर रहमान , टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, डेविड विली, क्रिस वोक्स, लॉकी फर्ग्यूसन, जेराल्ड कोएत्ज़ी, रिले रोसौव, रासी वैन डेर डुसेन, एंजेलो मैथ्यूज.

Tags: IPL, IPL Auction



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here