Home Sports घर पर साल का आखिरी मैच खेलने उतरेगा भारत, प्लेइंग 11 में होगा बदलाव!

घर पर साल का आखिरी मैच खेलने उतरेगा भारत, प्लेइंग 11 में होगा बदलाव!

0
घर पर साल का आखिरी मैच खेलने उतरेगा भारत, प्लेइंग 11 में होगा बदलाव!

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकती है
भारतीय टीम बेंगलुरु टी20 जीतकर साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना चाहेगी

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम अपने घर में साल का आखिरी मैच खेलने आज उतर रही है. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सीरीज के 5वें और आखिरी टी20 में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टकरा रही हैं. टीम इंडिया सीरीज पहले ही जीत चुकी है. ऐसे में उसकी कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को खत्म करने की होगी. टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी जहां उसे 3 टी20, 3 वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. पांचवें टी20 में कप्तान सूर्यकुमार प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकते हैं.

मौजूदा सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi jaiswal) , ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, कप्तान सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने शानदार प्रदर्शन किया है. गायकवाड़ 4 पारियों में 213 रन बना चुके हैं जबकि सूर्या के बल्ले से इस सीरीज में 139 रन निकले हैं. जायसवाल एक अर्धशतक की मदद से 117 रन ठोक चुके हैं. ईशान किशन 2 फिफ्टी की मदद से 110 रन जोड़ चुके हैं. वहीं टीम इंडिया के नए फिनिशर रिंकू सिंह के बल्ले से 99 रन निकल चुके हैं.

IND Vs AUS 5th T20I Dream11 Prediction: ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव, होगी जबरदस्त कमाई, जीत सकते हैं करोड़ों

IPL 2024 Auction: इंतजार खत्म… पहली बार विदेश में होगा आईपीएल ऑक्शन, BCCI ने किया ऐलान

जितेश शर्मा ने छोड़ी छाप
चौथे वनडे में ईशान किशन (Ishan Kishan) की जगह विकेटकीपर जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) को खेलने का मौका मिला जिन्होंने डेब्यू पारी में धमाकेदार प्रदर्शन किया. स्पिन डिपार्टमेंट की बागडोर रवि बिश्नोई अच्छे से संभाल रहे हैं. वह 7 विकेट ले चुके हैं. पांचवें और आखिरी टी20 में सभी की नजरें श्रेयस अय्यर पर होगी जिनका कमबैक मैच में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. ऐसे में वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे वहीं पेसर दीपक चाहर भी बेंगलुरु में लय हासिल करने के इरादे से उतरेंगे.

वॉशिंगटन सुंदर को मिल सकता है मौका
बेंगलुरु टी20 में कप्तान सूर्यकुमार यादव ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को मौका दे सकते हैं. सुंदर सीरीज में अपना पहला मैच खेलने की ओर देख रहे हैं. चोट की वजह से सुंदर लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर थे. उन्हें तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. मुकेश शादी के बाद टीम में लौटे हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें टी20 के लिए भारत की संभावित XI: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर, अवेश खान.

Tags: IND vs AUS, India vs Australia, Mukesh Kumar, Suryakumar Yadav, Washington Sundar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here