Home Sports ‘बॉक्‍सर मोहम्‍मद अली की तरह बेखौफ हैं रिंकू’, वर्ल्‍ड चैंपियन क्रिकेटर ने बताई खूबियां

‘बॉक्‍सर मोहम्‍मद अली की तरह बेखौफ हैं रिंकू’, वर्ल्‍ड चैंपियन क्रिकेटर ने बताई खूबियां

0
‘बॉक्‍सर मोहम्‍मद अली की तरह बेखौफ हैं रिंकू’, वर्ल्‍ड चैंपियन क्रिकेटर ने बताई खूबियां

[ad_1]

नई दिल्‍ली. बाएं हाथ के बल्‍लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने बेहद छोटे इंटरनेशनल करियर में ही खास पहचान बना ली है. 26 साल के अलीगढ़ के इस क्रिकेटर को शॉर्टर फॉर्मेट में भारतीय टीम का भविष्‍य का खिलाड़ी माना जा रहा है. फिनिशर के रोल में रिंकू सिंह लगातार अपनी स्थिति को मजबूत करते जा रहे हैं. टी20I के अपने मौजूदा प्रदर्शन की दम पर रिंकू, दक्षिण अफ्रीका के दौरे की भारत की वनडे टीम में भी स्‍थान बनाने में सफल हो गए हैं. भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस.श्रीसंथ (S.Sreesanth) ने आक्रामक अप्रोच के मामले में रिंकू की तुलना महान बॉक्‍सर (स्‍वर्गीय)मोहम्‍मद अली से की है.

टी20 वर्ल्‍डकप 2007 और वर्ल्‍डकप 2011 की चैंपियन भारतीय टीम के सदस्‍य रहे श्रीसंथ ने न्‍यूज एजेंसी IANS के साथ बातचीत में कहा, ‘मुझे रिंकू का आत्‍मविश्‍वास बहुत पसंद है.वह जिस भी टीम के लिए खेलते हैं, चाहे वह क्लब क्रिकेट हो या टीम क्रिकेट हो या फिर वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट, वे लगातार अपनी टीम के लिए ऐसा कर रहे हैं. वे बेपरवाह हैं और दूसरी बातों से प्रभावित नहीं होते.वह अपने दिल से खेलते हैं और वह मेरी नजर में मोहम्‍मद अली की तरह हैं.’

दानिश कनेरिया ने पूछा- पनौती कौन? लोगों ने कहा- क्यों जले पर नमक छिड़क रहे हो

रिंकू ने अब तक 9 टी20I मैचों में 197 के स्‍ट्राइक रेट और 87.00 के औसत से 174 रन (आंकड़े भारत-ऑस्‍ट्रेलिया 5वें टी20 से पहले तक के)बनाए हैं. वे अब तक 16 चौके और 11 छक्‍के लगा चुके हैं.मौजूदा समय में भारत की टी20 टीम के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव का मानना है कि फिनिशर के रोल में रिंकू सफल इसलिए हो रहे हैं क्‍योंकि वे दबाव के क्षणों में बेहद शांत रहते हैं.

VIDEO: शॉट खेलते हुए स्‍टंप्‍स पर गिरा पाकिस्‍तानी बैटर, लंगड़ाते हुए लौटा

‘सूर्या’ तो परोक्ष रूप से रिंकू की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से भी कर चुके हैं. हालांकि इस दौरान उन्‍होंने धोनी का नाम नहीं लिया था. भारत के इस 360 डिग्री बैटर ने कहा था, ‘रिंकू जिस तरह से खेल फिनिश करते हैं वो मुझे किसी की याद दिलाते हैं.’ जब उनसे पूछा गया था कि वह कौन है? तो इस बैटर ने कहा था- हर कोई उस शख्‍स के बारे में जानता है. उन्होंने इतने सालों तक भारत के लिए यही काम किया था.’

Tags: IND vs AUS, Rinku Singh, S Sreesanth

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here