Home Sports भारतीय बैटर के पास नहीं था कोई कोच, यूट्यूब पर देख सीख ली बल्लेबाजी, अब सूर्यकुमार यादव की बैटिंग देख मचा रहा तबाही

भारतीय बैटर के पास नहीं था कोई कोच, यूट्यूब पर देख सीख ली बल्लेबाजी, अब सूर्यकुमार यादव की बैटिंग देख मचा रहा तबाही

0
भारतीय बैटर के पास नहीं था कोई कोच, यूट्यूब पर देख सीख ली बल्लेबाजी, अब सूर्यकुमार यादव की बैटिंग देख मचा रहा तबाही

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है.
भारतीय टीम में कई नए चेहरे शामिल हुए हैं.

नई दिल्ली. भारतीय टीम इन दिनों टी20 सीरीज में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने में जुटी हुई है. रोहित-विराट जैसे दिग्गजों की अनुपस्थिति में युवाओं से भरी टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. मेहमान टीम के खिलाफ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी वाली टीम आखिरी टी20 मैच खेलने के लिए तैयार है. इस सीरीज में कुछ नए चेहरे देखने को मिले, जिसमें उस बल्लेबाज का भी नाम है जिसके पास एक दौर में कोई कोच नहीं हुआ करता था.

हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 में आतिशी अंदाज में बैटिंग करने वाले जितेश शर्मा की. उन्होंने इस मैच में महज 19 गेंद में 35 रन ठोक दिए जिसमें 3 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे. जितेश शर्मा का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा क्योंकि उन्होंने यूट्यूब के माध्यम से क्रिकेट सीखा. जितेश शर्मा ने चौथे टी20 में सूर्यकुमार यादव के अंदाज में बल्लेबाजी की और डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जड़ दिया. मैच के बाद विदर्भ के पूर्व कप्तान रंजीत पराड़कर इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि जितेश ने इस शॉट के लिए न सिर्फ सूर्यकुमार यादव की वीडियो देखी बल्कि कड़ी मेहनत भी की.

वह सूर्या से ज्यादा उनकी बैटिंग देखते हैं- रंजीत

रंजीत ने बताया, ‘वह खुद सूर्या से ज्यादा सूर्या की बल्लेबाजी देखते हैं. वह उस शॉट को स्क्वायर लेग और फाइन लेग के ऊपर से मारना चाहते थे. वीसीए में, उन्होंने एशियाई खेलों में जाने से पहले एक सप्ताह तक उस अलग शॉट के लिए प्रैक्टिस की थी.’ एशियाई खेलों के लिए जाने से पहले जितेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी का वीडियो देखा और अपने 360 गेम पर काम कर रहे थे.

Ind vs Aus: आशीष नेहरा ने कहा- रिंकू सिंह टी20 विश्व कप के प्रबल दावेदार हैं लेकिन…

उन्होंने बताया था, ‘मैं सिर्फ सूर्यकुमार यादव को देखने की कोशिश कर रहा हूं. मैं उनके जितना कुशल नहीं हूं. लेकिन मैं उनके वीडियो देख रहा हूं कि वह किस तरह मैदान में हेरफेर करते हैं और कैसे वह जोखिम मुक्त शॉट खेलते हैं. मैं बस उनकी बल्लेबाजी से सीखने की कोशिश कर रहा हूं.’ टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला और आईपीएल जितेश शर्मा के लिए गोल्डन चांस के रूप में होगा.

Tags: IND vs AUS

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here