Home Breaking News यूपी में बड़ा हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन भाइयों को कूचला, सभी की मौके पर ही मौत; घरवालों ने लगाया जाम

यूपी में बड़ा हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन भाइयों को कूचला, सभी की मौके पर ही मौत; घरवालों ने लगाया जाम

0
यूपी में बड़ा हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन भाइयों को कूचला, सभी की मौके पर ही मौत; घरवालों ने लगाया जाम

[ad_1]

An unknown vehicle crushed three brothers riding a bike in Sambhal all of them died on the spot

संभल में तीन भाइयों की मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी के संभल स्थित कैलादेवी थाना क्षेत्र के संभल-गवां मार्ग पर रविवार की शाम छह बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इसमें कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर निवासी सगे भाई भूरे (42), हरकेश (40) पुत्र भोले और मृतकों के तहेरे भाई कल्याण (48) पुत्र अनेगी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। 

हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने संभल-गवां मार्ग पर जाम लगा दिया है। परिजनों की मांग है कि आरोपी वाहन चालक को मौके पर लाया जाए। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को बुलाया जाए। एहतियाती तौर पर चार थानों की पुलिस मौके पर आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास कर रही है। 

मृतक हरकेश की पत्नी पूनम ने बताया कि उनके पति, देवर भूरा और तहेरे जेठ कल्याण बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सादातबाड़ी खेत पर गए थे। घर लौटते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें मौत हो गई। महिला ने बताया कि उनके पति का परिवार गांव सादातबाड़ी का रहने वाला है। पुश्तैनी जमीन सादातबाड़ी में ही है। अब गांव नारंगपुर में काफी वर्षों से रह रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र ने बताया कि ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है। समझाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here