Home Breaking News हिंदी पट्टी में कांग्रेस की हार: कार्ति चिदंबरम ने X पर लिखा ‘दक्षिण’, विवाद के बाद बोले- जिसे जो समझना है…

हिंदी पट्टी में कांग्रेस की हार: कार्ति चिदंबरम ने X पर लिखा ‘दक्षिण’, विवाद के बाद बोले- जिसे जो समझना है…

0
हिंदी पट्टी में कांग्रेस की हार: कार्ति चिदंबरम ने X पर लिखा ‘दक्षिण’, विवाद के बाद बोले- जिसे जो समझना है…

[ad_1]

Karti Chidambaram wrote South on social media on assembly election result day

Karti Chidambaram
– फोटो : Social Media

विस्तार


पूर्व वित्त मंत्री पी चितंबरम के बेटे और कांग्रेस सांसद कार्ति चितंबरम ने रविवार को पांच राज्यों के चुनावी परिणाम के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने अपने पोस्ट में ‘दक्षिण’ लिखा था। उनका यह पोस्ट अब चर्चा का केंद्र बन गया है। अपने इस पोस्ट को लेकर कार्ति चितंबरम ने सफाई भी पेश की।

अपने पोस्ट के लिए पेश की सफाई

कार्ति चितंबरम ने अपने पोस्ट को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, ‘मैंने केवल दक्षिण लिखा था और समझ नहीं आ रहा कि लोग इस पर इतना उत्तेजित क्यों हो रहे हैं।’ कार्ति ने आगे कहा, ‘मैंने कुछ भी सुझाव नहीं दिया था। यह केवल लोगों की कल्पना है कि वह क्या सोचते हैं। मैं कुछ भी होने से पहले एक भारतीय हूं। इस मुद्दे पर बहस करने का कोई मतलब नहीं है।’

रविवार को चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम जारी होने के बाद कार्ति चितंबरम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘तेलंगाना में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत भाजपा के तीन राज्यों में जीत से छिप गई। कांग्रेस के जीत को भी उचित महत्व देना चाहिए।’ 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here