[ad_1]
12:05 AM, 03-Dec-2023
Assembly Election Results Live: चार राज्यों के नतीजे आज, मध्यप्रदेश-राजस्थान में कांटे की टक्कर
पांच विधानसभा चुनावों से राजस्थान में सत्ता बदलने का चला आ रहा रिवाज टूटेगा या कांग्रेस की गहलोत सरकार की विदाई होगी, मध्य प्रदेश में लाडली बहनों का आशीर्वाद शिवराज सरकार को मिलेगा या कांग्रेस 2018 से बेहतर प्रदर्शन कर वापसी कर पाएगी। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल पर जनता का भरोसा कायम रहेगा या पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी काम करेगी। तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव की बीआरएस हैट्रिक लगाएगी या कांग्रेस पहली बार सरकार बना पाएगी…इन रहस्यों से रविवार को पर्दा उठ जाएगा।
लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल माने जा रहे राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के नतीजों के साथ ही सियासी सरगर्मी तेज हो जाएगी। 40 सीटों वाले मिजोरम का फैसला सोमवार को होगा।
[ad_2]
Source link