[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच पांचवा यानी आखिरी टी20 मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. भारत ने इस मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखा. इसी के साथ इस पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम 4-1 से आगे रही. रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया ने 6 रन से धूल चटाई. टीम इंडिया की तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली. अर्शदीप ने आखिरी ओवर में 10 रन का बचाव कर बेहतरीन गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के हाथ से जीत छीन ली.
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जो उनके लिए कारगर साबित हुआ. भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करने उतरे. जायसवाल ने अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन ज्यादा लंबी पारी नहीं खेल सके. सूर्यकुमार यादव और ऋतुराज गायकवाड़ भी लय में नहीं दिखें. विकेटों की पतझड़ के बीच श्रेयस अय्यर टीम के संकटमोचक साबित हुए. उन्होंने पारी के आखिर तक पैर जमाए रखा और 53 रन की बहुमूल्य पारी को अंजाम दिया. उनकी पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 161 रन का टारगेट रख दिया.
भारत की तरफ से हुई शानदार गेंदबाजी
जवाबी कार्यवाही में कंगारू टीम ने शानदार शुरुआत की. लेकिन टीम इंडिया ने कुछ ही देर में वापसी कर दोनों ओपनर्स को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. टीम इंडिया की तरफ से मुकेश कुमार ने 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल ने भी अपनी फिरकी का कमाल दिखाया. बिश्नोई ने 2 बहुमूल्य विकेट झटके जबकि अक्षर ने भी 1 विकेट अपने नाम किया.
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैक्डरमॉट ने अर्धशतक ठोका. इसके बाद मैथ्यू वेड टीम इंडिया की सांसे अटकाईं लेकिन आखिरी ओवर में अर्शदीप ने उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया. अंतिम ओवर में अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने 6 रन से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया.
.
Tags: IND vs AUS, India vs Australia, Matthew wade, Ravi Bishnoi, Team india
FIRST PUBLISHED : December 3, 2023, 22:29 IST
[ad_2]
Source link