Home Sports India vs Australia 5th T20I Live Score: अय्यर-अक्षर ने IND को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया, AUS को मिला 161 रन का टारगेट

India vs Australia 5th T20I Live Score: अय्यर-अक्षर ने IND को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया, AUS को मिला 161 रन का टारगेट

0
India vs Australia 5th T20I Live Score: अय्यर-अक्षर ने IND को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया, AUS को मिला 161 रन का टारगेट

[ad_1]

India vs Australia Live Score, 5th T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मैच बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में जारी है. इस मैच में मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. दोनों टीमों में 1-1 बदलाव हुआ है. टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बनाए हुए है. ऐसे में इस मैच को जीतकर सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत 4-1 से सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा. आंकड़ों में देखें तो इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है. कंगारू टीम आज तक एक भी मैच चिन्नास्वामी में नहीं हारी है. भारत को भी एक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने यहां शिकस्त दी हुई है.

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए चाहिए 161 रन  

टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर(53 रन) और अक्षर पटेल(31 रन) की शानदार पारियों के दम पर ऑस्ट्रलिया को जीत के लिए 161 रन का टारगेट दिया है. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई, इसकी बदौलत टीम इंडिया ने 160 रन तक पहुंचने में कामयाब रही. अब भारत को यह मैच जीतना है तो गेंदबाजों को कमाल दिखाना होगा.

भारत का छठा विकेट गिरा

टीम इंडिया को छठा झटका अक्षर पटेल के रूप में लगा है. अक्षर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 31 रन के निजी स्कोर पर उन्हें बेहरेनडॉर्फ ने अपनी गेंद पर आरोन हार्डी के हाथों कैच आउट करा दिया. वहीं, दूसरी तरह श्रेयस अय्यर 43 रन बनाकर डटे हुए हैं. 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन है.

आधी भारतीय टीम लौटी पवेलियन

टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा है. 14वें ओवर में आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट गई है. तेज गेंदबाज आरोन हार्डी ने जितेश शर्मा को 24 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. जितेश ने अपनी इस छोटी पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया. 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 99 रन है. श्रेयस अय्यर(29 रन) और अक्षर पटेल(1 रन) बल्लेबाजी कर रहे हैं.

अय्यर-जितेश ने पारी को संभाला

लगातार विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की पारी को श्रेयस अय्यर और जितेश शर्मा ने संभाला है. 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 87 रन है. अय्यर 23 रन बनाकर और जितेश 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

कप्तान भी लौटे पवेलियन

टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है. कप्तान सूर्यकुमार यादव 7वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौटे. उनका विकेट बेन ड्वारशुइस ने लिया. 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 49 रन पर 3 विकेट है. श्रेयस अय्यर(9 रन) और रिंकू सिंह(1 रन) बल्लेबाजी कर रहे हैं.

छक्का, चौका और OUT

टीम इंडिया के दोनों ओपनर बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं. पहला झटका यशस्वी जयसवाल(21 रन) के रूप में लगा. उन्होंने जेसन बेहरेनडॉर्फ के ओवर में दो लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाया. ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में जयसवाल कैच आउट हो गए. इसके बाद 5वें  ओवर की तीसरे गेंद पर गायकवाड़(10 रन) भी कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए. 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 34 रन है.

ऋतुराज-यशस्वी ने दिलाई सधी हुई शुरुआत

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जयसवाल ने सधी हुई शुरुआत दिलाई है. ऋतुराज के बल्ले से पारी के पहला चौका निकला. वहीं, तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर यशस्वी ने दनदनाता छक्का लगाया. 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना नुकसान के 17 रन है. ऋतुराज(6 रन) और यशस्वी(10 रन) क्रीज पर मौजूद हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह.

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, जोश फिलिप, बेन मैकडरमोट, आरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा.

किसे मिलती है पिच से मदद?

बेंगलुरु की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है. आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में हाई वोल्टेज मैच देखने को मिलते हैं. हालांकि, स्पिन गेंदबाजों के लिए पिच पर अच्छी खासी मदद रहती है, लेकिन मैदान छोटा होने के कारण बड़े शॉट आसानी से लग जाते हैं. ऐसे में इस मैच में गेंदबाजों को संभलकर गेंदबाजी करनी होगी. यह मुकाबला हाई-स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है.

टी20 में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 30 टी20 मैच खेले जा चुके हैं. इसमें भारत को 18 जीत और ऑस्ट्रेलिया को 11 जीत मिली हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. भारत पहले बैटिंग करते हुए 7 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 4 मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीती है. चेज करते हुए टीम इंडिया 10 मैच जीती है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के नाम 6 जीत दर्ज हैं. अपने घर में भारत ने 14 में से 9 टी20 जीते हैं, जबकि 5 में हार मिली है.

मेडिकल इमरजेंसी के चलते दीपक चाहर घर लौटे

सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त जानकारी दी है कि दीपक चाहर मेडिकल इमरजेंसी के चलते घर लौट गए हैं. उनकी जगह अर्दशीप सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी एक बदलाव हुआ है. क्रिस ग्रीन की जगह नाथन एलिस को प्लेइंग-11 में मौका मिला है.

दोनों टीमों का स्क्वॉड 

भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मुकेश कुमार, ईशान किशन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर , शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा.

ऑस्ट्रेलिया टीम: ट्रैविस हेड, जोश फिलिप, बेन मैकडरमॉट, आरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), बेन ड्वारशुइस, क्रिस ग्रीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर संघा, केन रिचर्डसन, नाथन एलिस.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here