[ad_1]
01:17 AM, 04-Dec-2023
किसे मिलेगा जनता का आशीर्वाद
मिजोरम में 1984 से कभी कांग्रेस तो कभी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) सरकार रही है। इस बार यह देखना रोचक होगा कि एमएनएफ के जोरमथांगा अपनी सरकार को बचा पाते हैं या फिर राज्य पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की नेतृत्व में बनी नई राजनीतिक पार्टी जोरम पिपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) कोई नई राजनीतिक समीकरण बनाएगी। इसका खुलास आज दोपहर 12 बजे तक साफ हो जाएगा, कि लोगों ने किसकी बात पर ज्यादा भरोसा किया है।
12:27 AM, 04-Dec-2023
Mizoram Election Result Live: मिजोरम में किसको मिलेगी सत्ता की चाबी, जोरमथांगा या लालदुहोमा, फैसला आज
मिजोरम में सात नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि यहां पर भी मतगणना रविवार को ही होनी थी, लेकिन स्थानीय लोगों की मांग के बाद चुनाव आयोग ने इसे बदल कर चार दिसंबर कर दिया था।
[ad_2]
Source link