Home Breaking News PM Modi: ‘जनता जनार्दन को नमन’, तेलंगाना पर ये बोले पीएम मोदी; कुछ देर में BJP मुख्यालय पहुंचेंगे

PM Modi: ‘जनता जनार्दन को नमन’, तेलंगाना पर ये बोले पीएम मोदी; कुछ देर में BJP मुख्यालय पहुंचेंगे

0
PM Modi: ‘जनता जनार्दन को नमन’, तेलंगाना पर ये बोले पीएम मोदी; कुछ देर में BJP मुख्यालय पहुंचेंगे

[ad_1]

06:34 PM, 03-Dec-2023

अमित शाह और जेपी नड्डा भाजपा दफ्तर पहुंचे

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारत ने बढ़त बना ली है। इन चुनावी नतीजों के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में पार्टी दफ्तर पहुंचे।

इन तीन राज्यों में बढ़त बनाने के बाद भाजपा के पार्टी दफ्तर के बाह भारी संख्या में भीड़ देखने को मिली। पार्टी दफ्तर के बाहर भाजपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाते दिखे। 

05:21 PM, 03-Dec-2023

पीएम मोदी ने चुनाव नतीजों पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘तेलंगाना के भाइयों-बहनों, भाजपा के लिए आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। बीते कुछ सालों से आपका समर्थन भाजपा के लिए बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में यह जारी रहेगा। तेलंगाना के साथ हमारा रिश्ता अटूट है और हम राज्य के लोगों के लिए काम करते रहेंगे। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की भी तारीफ करता हूं

05:14 PM, 03-Dec-2023

पीएम मोदी ने जताया आभार

वहीं, पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करके जनता का आभार जताया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा भाजपा में है। भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं। मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे।’  

उन्होंने आगे लिखा, ‘इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है।’

 

01:48 PM, 03-Dec-2023

PM Modi: ‘जनता जनार्दन को नमन’, तेलंगाना पर ये बोले पीएम मोदी; कुछ देर में BJP मुख्यालय पहुंचेंगे

देश के तीन महत्वपूर्ण राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत दर्ज की है। इनमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाले नतीजे छत्तीसगढ़ से सामने आए हैं। ये चौंकाने वाले इसलिए हैं क्योंकि नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल में ये कहा जा रहा था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस दोबारा अपनी सत्ता कायम रहने में कामयाब होगी। लेकिन नतीजे इससे ठीक उलट आए हैं। वहीं, मध्यप्रदेश में भाजपा एक बार फिर सत्ता में आई है। बात अगर राजस्थान की करें तो वहां गहलोत का जादू नहीं चल पाया। तीन राज्यों में बंपर जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता और नेता बेहद उत्साहित हैं। इस बीच पीएम मोदी ने पोस्ट करके जनता का आभार जताया है। वहीं, वे कुछ देर बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां वे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर जीत की शुभकामनाएं देंगे। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here