Home Sports एसजीएफआई क्रिकेट टूर्नामेंट पर सीवान ने जमाया कब्जा, इस जिले की टीम को हराया

एसजीएफआई क्रिकेट टूर्नामेंट पर सीवान ने जमाया कब्जा, इस जिले की टीम को हराया

0
एसजीएफआई क्रिकेट टूर्नामेंट पर सीवान ने जमाया कब्जा, इस जिले की टीम को हराया

[ad_1]

अंकित कुमार सिंह/सीवान. इन दिनों सीवान जिला के क्रिकेटर एक के बाद एक क्रिकेट टूर्नामेंट जीतकर तहलका मचा रहे हैं हैं. यह जिला के लिए गर्व का विषय बनता जा रहा है. इस बीच सीवान ने जमुई को शिकस्त देकर अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतकर परचम लहराया है. यह सीवान के खिलाडियों और जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है. टीम के मैच जीतकर आज सीवान पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया.

दरअसल, सहरसा में SGFI अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. जहां बिहार के प्रत्येक जिला की टीम ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सहरसा पहुंचे थे. जहां सेमीफाइनल में जीतने के बाद सीवान और जमुई फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. फाइनल मुक़ाबला सीवान बनाम जमुई के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जमुई की टीम ने 151 रन का लक्ष्य सीवान को दिया. वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए सीवान की टीम 3 विकेट खोकर 156 रन बनाकर टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया.

फाइनल में सात विकेट से हासिल की जीत
जमुई की तरफ से सचिन ने 60 और सौरव ने 48 रन बनाए जबकि सीवान की तरफ से आलोक ने 3, निलेश और राहुल ने 2-2 विकेट झटके. सीवान की तरफ से शिवमणि ने 54 रन की पारी खेली जबकि आयुष 34 रन बनाकर नॉट आउट रहते हुए टीम को जीत दिला दी. जमुई के इशांत को 2 विकेट मिला. वहीं, सिवान टीम के जीत पर खेल पदाधिकरी जितेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रशासन के तरफ से दीपक कुमार और जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने खिताब जीतने पर टीम को बधाई दी है.

Tags: Bihar News, Local18, Siwan news, Sports news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here