Home Sports कौन भरेगा CSK में स्टोक्स की जगह, रायडू का विकल्प ढूंढ़ना भी जरूरी

कौन भरेगा CSK में स्टोक्स की जगह, रायडू का विकल्प ढूंढ़ना भी जरूरी

0
कौन भरेगा CSK में स्टोक्स की जगह, रायडू का विकल्प ढूंढ़ना भी जरूरी

[ad_1]

हाइलाइट्स

सीएसके ने बेन स्टोक्स को रिलीज कर दिया है
आईपीएल 2023 ऑक्शन में सीएसके ने स्टोक्स को 16.25 करोड़ में जोड़ा था

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें एडिशन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. आईपीएल ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई में होगा. नीलामी के लिए 1166 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पर सभी की नजरें रहेंगी. जिनके पर्स में 31.4 करोड़ है. सीएसके ने स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को रिलीज कर दिया है. जिसे सीएसके ने साल 2023 के ऑक्शन में 16.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था. सीएसके की टीम ऑक्शन में बेन स्टोक्स का विकल्प ढूढने उतरेगी. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया है कि सीएसके ऑक्शन में स्टोक्स की जगह किस खिलाड़ी पर दांव लगा सकती है.

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने स्पोर्ट्स 18 से बातचीत में बताया कि सीएसके (CSK) की टीम बेन स्टोक्स की जगह ऑक्शन में न्यूजीलैंड के उभरते ऑलराउंडर रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) या डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) पर दांव खेल सकती है. आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘ उन्हें ऑलराउंडर की जरूरत है. बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की जगह रचिन रवींद्र हो सकते हैं. या शायद सीएसके डेरिल मिचेल पर दावं लगा सकती है. उन्हें स्पिनर की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके पास रवींद्र जडेजा, प्रशांत सोलंकी, मोइन अली और मिचेल सैंटनर हैं. ये खिलाड़ी स्पिन की भूमिका निभा सकते हैं.’

WI vs ENG 1st ODI: 325 रन बनाकर हारा इंग्लैंड, कैरेबियन पावर के सामने अंग्रेज गेंदबाजों ने टेके घुटने, शाई होप ने खेली कप्तानी पारी

10 ओवर के बाद मैंने खिलाड़ियों से… सूर्या ने बताया कैसे किया साथियों को मोटिवेट, जीत के लिए दिया ये मंत्र

रायडू के विकल्प मनीष पांडे या करुण नायर हो सकते हैं
वर्तमान में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे आकाश चोपड़ा ने कहा कि सीएसके को अंबाती रायडू के विकल्प की भी जरूरत है. भारतीय टीम के पूर्व ओपनर का कहना है कि रायडू की जगह सीएसके मनीष पांडे या करुण नायर को अपने साथ जोड़ सकती है. बकौल चोपड़ा, ‘ बैटिंग डिपार्टमेंट में सीएसके को अभी एक भारतीय बल्लेबाज की जरूरत है. जो अंबाती रायडू की जगह ले सके. ऐसे में मनीष पांडे या करुण नायर सीएसके में रायडू की कमी को पूरा कर सकते हैं.’

2 करोड़ के ब्रेकेट में 25 खिलाड़ी शामिल
आईपीएल 2024 ऑक्शन में 10 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके पास भरने के लिए 77 स्लॉट हैं. इसमें से 30 स्लॉट विदेशी प्लेयर्स के लिए हो सकते हैं. वहीं, फ्रेंचाइजी के कुल पर्स की बात करें तो नीलामी के लिए कुल 262.95 करोड़ की रकम होगी. सबसे ज्यादा बेस प्राइस के साथ शामिल होने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में कुल 25 प्लेयर्स शामिल हैं, इनमें हर्षल पटेल और वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के हीरो ट्रेविस हेड जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

Tags: Aakash Chopra, Ambati rayudu, Ben stokes, Chennai super kings, Csk, IPL 2024, Karun Nair, Manish pandey

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here